फिल्म ओ रोमियो इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में इसका जबरदस्त ट्रेलर रिलीज किया गया था। वहीं, सोमवार को फिल्म का गाना रिवील किया, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है। गाना वायरल होते ही फैन्स इमोशनल हो गए हैं और उनसे गायिकी ना छोड़ने की गुजारिश कर रहे हैं।
बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने जब से गायिकी छोड़न की घोषणा की है तभी से उनके फैन्स मायूस है और लगातार उनसे अपना फैसला वापस लेने की डिमांड कर रहे हैं। इसी बीच अरिजीत का गाया फिल्म ओ रोमियो से आखिरी गाना सोमवार को रिलीज किया गया। गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है और इसे सुनकर फैन्स इमोशनल हो रहे हैं। गाने को अरिजीत ने पूरी शिद्दत के साथ गाया है। ये एक रोमांटिक सॉन्ग है। इस गाने में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी नजर आ रहे हैं।
शाहिद कपूर की ओ रोमियो का तीसरा गाना रिलीज
डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फिल्म ओ रोमियो रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में इसका ट्रेलर सामने आया था और अब मूवी का तीसरा गाना इश्क का फीवर.. भी रिवील कर दिया गया है, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है। अरिजीत की आवाज सुनकर फैन्स खुशी तो हुए, लेकिन साथ ही वे इस बात को लेकर भी चिंतित दिखे कि ये उनका आखिरी गाना है। इस गाने पर चंद घंटे में 2 लाख व्यूज आ चुके हैं। फैन्स इसे देखकर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। सुरजीत नाम के यूजर ने लिखा- प्लीज प्लेबैक सिंगिंग ना छोड़े अरिजीत। अब्दुल नईम नाम के यूजर ने लिखा- अरिजीत सिंह मास्टरपीस। अर्जुन साई नाम के यूजर ने लिखा- अरिजीत सिंह को बॉलीवुड की जरूरत नहीं बल्कि बॉलीवुड को अरिजीत की जरूरत है। हम आपकी आवाज मिस करेंगे। सिद्धार्थ पॉल नाम के यूजर ने लिखा- अरिजीत सिंह हम आपको बहुत याद करेंगे सर! प्लीज वापस आइए। एक यूजर ने लिखा- अरिजीत प्लीज कमबैक। एक अन्य बोला- आपके बिना बॉलीवुड के गाने अधूरे रहेंगे। इसी तरह कईयों ने अरिजीत का गाना सुनकर इमोशनल मैसेज किया। आपको बता दें कि फिल्म ओ रोमियो में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, अविनाश तिवारी, गौरव शर्मा लीड रोल में है। फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हो रही है।
ये भी पढ़ें... Arijit Singh ने करियर के पीक पर क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग, क्या है इसके पीछे वो बड़ा राज?
अरिजीत सिंह ने छोड़ी गायिकी
हाल ही में सिंगर अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर घोषणा की थी कि वे गायिकी छोड़ रहे हैं, हालांकि संगीत की दुनिया में बने रहेंगे और नया म्यूजिक तैयार करेंगे। उनकी इस पोस्ट से खलबली मच गई थी। फैन्स उनकी इस घोषणा से काफी मायूस हुए थे। आपको बता दें कि अरिजीत ने बॉलीवुड फिल्मों में एक से बढ़कर एक गाने गाए। उनके ज्यादातर गाने हिट रहे और फैन्स इन्हें बार-बार सुनना भी पसंद करते हैं। हाल ही में सलामन खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान से अरिजीत का गाया गाना मातृभूमि.. रिलीज हुआ था और इसे भी काफी पसंद किया गया।
ये भी पढ़ें... पहला प्यार-पहली शादी-पहला तलाक, अरिजीत सिंह की जिंदगी का सबसे चौंकाने वाला चैप्टर
