
टीवी के चर्चित क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' (Crime Patrol) की वापसी होने जा रही है, लेकिन इस बार शो का अंदाज और चेहरा दोनों बदले हुए होंगे। लंबे समय तक शो की पहचान रहे अनूप सोनी की जगह अब बॉलीवुड स्टार अजय देवगन होस्ट की कमान संभालेंगे। नए सीजन का प्रोमो भी सामने आ चुका है, जिसमें अजय अपराध की चौंकाने वाली कहानियों से पर्दा उठाते नजर आ रहे हैं।
'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन के प्रोमो में अजय देवगन को होस्ट के तौर पर पेश किया गया है। प्रोमो में वह बताते हैं कि कई अपराधों में आरोपी कोई अनजान व्यक्ति नहीं, बल्कि पीड़ित का अपना ही कोई करीबी होता है। इस नए अंदाज के साथ अजय दर्शकों को अपराध की ऐसी घटनाओं से रूबरू कराने वाले हैं, जिन्होंने पूरे देश को झकझोर दिया। अजय की गंभीर आवाज और स्क्रीन प्रेजेंस को देखते हुए शो में उनकी एंट्री काफी खास मानी जा रही है। फिल्मी पर्दे पर पुलिस और एक्शन किरदारों के लिए मशहूर अजय अब टीवी पर क्राइम की असली घटनाओं से प्रेरित कहानियां पेश करते दिखाई देंगे।
‘Crime Patrol’ के साथ अनूप सोनी का नाम लंबे समय तक जुड़ा रहा है। उन्होंने साल 2010 से 2018 तक करीब आठ साल शो को होस्ट किया। उनकी गंभीर आवाज और ‘सावधान रहें, सतर्क रहें’ जैसी लाइन दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुई। अजय देवगन को अब अनूप सोनी की जगह देखने को लेकर दर्शक भी उत्साहित हैं।
नए प्रोमो में अजय देवगन कहते नजर आ रहे हैं कि वह ऐसी क्राइम स्टोरीज लेकर आएंगे, जिन्होंने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। हालांकि, इन कहानियों का मकसद सिर्फ दर्शकों को डराना नहीं होगा, बल्कि उन्हें यह समझाना भी होगा कि अपराध से खुद को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन अब तक 15 एपिसोड की शूटिंग कर चुके हैं। वह 31 अगस्त से सोनी टीवी पर नए सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे। बता दें कि अजय देवगन के अलावा अभिनेता राजेश तैलंग भी नए सीजन के कुछ एपिसोड होस्ट करते नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके एपिसोड की संख्या अभी तय नहीं हुई है और यह भी दर्शकों के रिस्पॉन्स पर निर्भर करेगी।
और पढ़ें: क्या कियारा आडवाणी की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनेगी ‘Toxic’? इतने करोड़ का आंकड़ा करना होगा पार
'क्राइम पेट्रोल' का नया सीजन 31 अगस्त 2026 से शुरू होने वाला है। अजय देवगन की टीवी होस्ट के तौर पर यह पहली बड़ी पारी होगी।
इसे भी पढ़ें: सितंबर में दूसरी बार मां बनेंगी दीपिका, क्या ‘राका’ की शूटिंग पूरी कर पाएंगी?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।