
'दृश्यम 3' के हीरो अजय देवगन मुश्किल में घिर गए हैं। उनके मुंबई के जुहू स्थित बंगले को लेकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने कार्रवाई की है। बीएमसी ने सैलू और स्पा से जुड़े काम को रोकने के लिए नोटिस जारी किया है।यह कार्रवाई स्थानीय हाउसिंग सोसाइटी की शिकायत के बाद की गई। हालांकि, अजय देवगन की टीम का कहना है कि प्रस्तावित इस्तेमाल के लिए जरूरी मंजूरियां ली गई हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन का करीब 7,802 वर्ग फीट में फैला बंगला मुंबई के जुहू स्थित कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में है। यहां सैलून और स्पा शुरू करने से जुड़ा काम चल रहा था।इस मामले में BMC के के-वेस्ट वार्ड ने संपत्ति के व्यावसायिक इस्तेमाल से संबंधित जरूरी दस्तावेज मांगे थे। अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान आवश्यक अनुमति के दस्तावेज पेश नहीं किए गए। इसके बाद काम रोकने का नोटिस जारी किया गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, स्थानीय कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी को बंगले को लीज पर देने से नहीं, बल्कि वहां व्यावसायिक गतिविधि शुरू करने से आपत्ति है। सोसाइटी के लोगों ने आशंका जताई कि सैलून और स्पा खुलने से इलाके में कस्टमर की आवाजाही बढ़ सकती है। इससे पार्किंग, सुरक्षा और शोर जैसी समस्याएं पैदा होने की चिंता है। खासकर संकरी अंदरूनी सड़कों को देखते हुए स्थानीय निवासियों ने इन मुद्दों पर सवाल उठाए हैं।
और पढ़ें: Ajay Devgn के गैराज में एक नई कार की एंट्री, देखें कितनी गाड़ियों के मालिक हैं काजोल के पति
इस मामले में अजय देवगन की टीम से जुड़े सूत्रों ने जरूरी मंजूरियां मिलने का दावा किया है। टीम का कहना है कि प्रस्तावित इस्तेमाल के संबंध में संबंधित अधिकारियों से आवश्यक अनुमतियां ली जा चुकी हैं। वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक, देवगन परिवार ने BMC को जवाब देने और संबंधित दस्तावेज जमा करने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा है। ऐसे में अब मामले में आगे की स्थिति संबंधित दस्तावेजों और नगर निकाय की जांच पर निर्भर करेगी।
और पढ़ें: 4 नए रिलीज के बीच भी कायम है 'हनुमान अंश ' की पकड़, 71वें दिन मूवी ने की इतनी कमाई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।