Hanuman Ansh Box Office Collection Day 71: ‘हनुमान अंश’ ने 71वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 लाख रुपये कमाए। नई फिल्मों की रिलीज से इसके शोज घटे, लेकिन फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 400 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।
शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर तीन मूवी रिलीज हुई। जेलर 2 ,राणाबली, प्रहार: द उज्जवल निकम और नई नवेली के बीच भी 'हनुमान अंश' ने अपनी पकड़ मजबूत करके रखी हुई है। दो महीने जहां मूवी थिएटर से बाहर हो जाती है, वहीं 2 करोड़ के बजट में बनी मूवी ने 71वें दिन भी अच्छी कमाई की। फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 400 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
Hanuman Ansh ने 71वें दिन कितनी कमाई की?
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' ने 16 अक्टूबर, शुक्रवार को अपने थिएट्रिकल रन का 71वां दिन पूरा किया। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने इस दिन करीब 12 लाख रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि मूवी की कमाई की रफ्तार धीमी जरूर हुई है। इसके पीछे वजह सिनेमाघरों में नए ऑप्शन की एंट्री बताई जा रही है।
400 करोड़ के पार पहुंचा भारत में ग्रॉस कलेक्शन
कमाई की रफ्तार धीमी होने के बावजूद फिल्म ने एक अहम आंकड़ा पार किया है। रिपोर्ट के अनुसार, 'हनुमान अंश' का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 400.18 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। वहीं, फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 339.10 करोड़ रुपये बताया गया। जहां फिल्म पहले 1,000 से ज्यादा स्क्रीन पर दिखाई जा रही थी, वहीं 71वें दिन इसके लिए 315 शो बताए गए। सीमित शो और बढ़ते मुकाबले के बीच फिल्म की कमाई पर दबाव नजर आया।
क्या है 'हनुमान अंश' की कहानी और कौन हैं इसके कलाकार?
'हनुमान अंश' एक बायोग्राफिकल फिल्म है, जो नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित है। इसकी प्रेरणा निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की किताब Divine Detour: That Changed My Life से जुड़ी है। फिल्म का लेखन और निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म में शोभिनव सत्या और चंदन आनंद प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा अनिल रस्तोगी, पूर्णिमा तिवारी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल और नेहा परांजपे भी कलाकारों में शामिल हैं। 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
और पढ़ें: Jailer 2 Collection Day 2: दूसरे दिन सुस्त पड़ी रजनीकांत की 'जेलर 2'! फिर भी कमाई 200 करोड़ पार
नई मूवी का कैसा रहा हाल?
16 अक्टूबर 2026 के शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, चारों फिल्मों की पहले दिन की कमाई इस प्रकार रही:
- नई नवेली: करीब ₹1.82 करोड़ नेट।
- रणबाली: करीब ₹4.80 करोड़ नेट।
- प्रहार: करीब ₹1.13 करोड़ नेट।
- जेलर 2: करीब ₹55.76 करोड़ नेट।
और पढ़ें: Drishyam 3 Collection Day 15: 'जेलर 2’ की एंट्री से 'दृश्यम 3' बेहाल, 15वें दिन की सबसे कम कमाई






