विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘राणाबाली’ को टिकट खिड़की पर कमाई के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के सामने फिल्म पहले दिन ही काफी पिछड़ती दिख रही है।
Ranabaali Box Office Collection Day 1: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की नई फिल्म 'राणाबाली' 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि, इससे ठीक एक दिन पहले रिलीज हुई रजनीकांत की मूवी 'जेलर 2' का असर न सिर्फ 'राणाबाली' की एडवांस बुकिंग पर दिखा, बल्कि पहले दिन की कमाई भी कमजोर ही रही। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म को पहले दिन टिकटों की बिक्री के मामले में धीमी शुरुआत मिली है।
Ranabaali Collection Day 1: पहले दिन कितनी हुई कमाई?
पहले दिन'राणाबाली' 1969 शोज में चल रही है। शाम 7.30 बजे तक इसने महज ₹5.67 करोड़ की नेट कमाई की है। शुक्रवार 16 अक्टूबर के आंकड़ों के अनुसार तेलुगु (पहला दिन) में 1963 शोज से ₹5.67 करोड़ की कमाई हुई है, जबकि हिंदी (पहला दिन) और तमिल (पहला दिन) के आंकड़े अभी आने बाकी हैं। इस तरह, भारत में अब तक का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹6.69 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹5.67 करोड़ ही पहुंचा है। भारत का फाइनल कलेक्शन आना अभी बाकी है।
'राणबाली' को 'जेलर 2' से मिल रही बड़ी चुनौती
- 'राणाबाली' के सामने सबसे बड़ी चुनौती रजनीकांत की की फिल्म 'जेलर 2' है। दोनों फिल्मों की रिलीज में सिर्फ एक दिन का अंतर है।
- ऐसे में दर्शकों के पास दोनों फिल्मों को देखने का विकल्प है, जिसका असर 'राणाबाली' की कमाई पर साफतौर पर देखने को मिल रहा है।
- फिल्म के प्रदर्शन पर 'जेलर 2' के रिव्यू और रजनीकांत की फैन फॉलोइंग का भी असर नजर आ रहा है।
- वहीं, रजनीकांत की 'जेलर 2' की बात करें तो इसने 2 दो दिन पूरा होने से पहले ही 84 करोड़ की कमाई कर ली है।
- फिल्म ने पहले दिन ₹59.70Cr और दूसरे दिन (शाम 7.30 तक) ₹24.38Cr की कमाई कर ली है।
विजय देवरकोंडा की टॉप 3 ओपनिंग फिल्मों में जगह बनाना मुश्किल
मौजूदा आंकड़ों को देखते हुए 'राणाबाली' के लिए विजय देवरकोंडा के करियर की टॉप 3 ओपनिंग फिल्मों में शामिल होना मुश्किल नजर आ रहा है। विजय देवरकोंडा के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग उनकी पिछली फिल्म 'किंगडम' के नाम रही है। फिल्म का कुल प्रदर्शन भले ही खास नहीं रहा, लेकिन इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 17 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।
क्या है राणाबाली की कहानी?
- निर्देशक राहुल सांकृतियन ने 'राणाबाली' को एक 'ऑल्टरनेट हिस्ट्री' यानी वैकल्पिक इतिहास पर आधारित फिल्म बताया है।
- इस तरह की कहानी में इतिहास की किसी घटना को आधार बनाकर यह कल्पना की जाती है कि अगर परिस्थितियां अलग होतीं, तो घटनाएं किस तरह घट सकती थीं।
- 'राणाबाली' की कहानी ब्रिटिश शासन के दौरान 19वीं सदी में दक्षिण भारत में पड़े अकाल के बैकग्राउंड पर आधारित है।
- फिल्म में विजय देवरकोंडा एक काल्पनिक किरदार निभा रहे हैं, जो अपने लोगों को बचाने के लिए आगे आता है।
- उनका किरदार लोगों के लिए मसीहा की भूमिका में है।
- फिल्म की कहानी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, कल्पना और एक ऐसे नायक के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो मुश्किल हालात में अपने लोगों की रक्षा करने की कोशिश करता है।








