
Ajay Devgn 2 Films Big Update: अजय देवगन इन दिनों डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल 3 की शूटिंग कर रहे हैं। ये एक मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म है। इसके पिछले चारों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया था। इसी बीच अजय की दो धांसू फ्रेंचाइजी फिल्मों पर अपडेट आया है। बता दें कि ये फिल्म हैं रेड और शैतान। इन फिल्मों का अगला पार्ट बन रहा है, जिस पर डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अपडेट शेयर किया है। आइए, पढ़ते हैं इन फिल्मों से जुड़ी ताजा अपडेट...
अजय देवगन की रेड फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्में शानदार रही और अब खबरों की मानें तो इसका तीसरा पार्ट रेड 3 आ रहा है। वहीं, उनकी फिल्म शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर गजब जलवा दिखाया था। इसका भी सीक्वल आ रहा है। पैनोरमा स्टूडियोज के कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक रेड, शैतान और दृश्यम जैसी फ्रेंचाइजी के साथ अपने सिनेमाई यूनिवर्स का विस्तार कर रहे हैं। डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने हाल ही में पिंकविला को दिए एक एक्सक्लूसीव इंटरव्यू में दोनों फिल्मों पर अपडेट शेयर किया। उन्होंने रेड फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म रेड 3 को लेकर कहा कि हम कुछ नया डेवलप कर रहे हैं। जब तक हमारे पास अमाय पटनायक की अगली जर्नी के लिए कोई ठोस और शानदार कंटेंट तैयार नहीं हो जाता, तब तक हम इंतजार करना चाहते हैं। फिलहाल कहानी की दिशा और उसे आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा चल रही है। उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल कुछ बातचीत चल रही है और मुझे लगता है कि हम जल्द ही कुछ घोषणाएं करेंगे। हमने मलयालम सिनेमा में इसलिए कदम रखा है क्योंकि उनकी कहानी कहने का तरीका स्टूडियो के तौर पर हमारी फिल्मों के प्रकार से मेल खाता है। ओमकारा, शैतान से लेकर दृश्यम जैसी फिल्मों तक, हम हमेशा से हाई क्वालिटी वाली कहानी कहने में विश्वास रखते आए हैं। दृश्यम देखने के बाद से ही मैं मलयालम फिल्मों की लेखन शैली का फैन रहा हूं। ओटीटी प्लेटफॉर्म के माध्यम से हमें और भी ज्यादा मलयालम कंटेंट देखने का मौका मिला और हमने महसूस किया कि वे नई कहानियां खोजने में कितने सक्षम हैं। पिछले दो सालों से हम वहां सक्रिय रूप से अपनी प्रोजेक्ट की सूची तैयार कर रहे हैं, लेखकों और निर्देशकों से मिल रहे हैं।
ये भी पढ़ें.. Bhooth Bangla Day 30 Collection: 5वें शनिवार 'भूत बंगला' का ताबड़तोड कलेक्शन, कमाई में 86.7% ग्रोथ
अभिषेक पाठक ने अजय देवगन की शैतान फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म शैतान 2 पर अपडेट देते हुए बताया कि अभी इसकी स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। मैं सिर्फ एक ब्रांड को आगे बढ़ाने के लिए कोई नई फिल्म नहीं बनाना चाहता। मैं कोई भी हॉरर फिल्म बनाकर उसे शैतान 2 नहीं कहना चाहता। मैं चाहता हूं कि कहानी स्वाभाविक रूप से आगे बढ़े, जैसे दृश्यम 10 सालों में विकसित हुई... शैतान फिल्म के साथ भी मेरी यही इच्छा है। बता दें कि अजय की फिल्म शैतान 2024 में रिलीज हुई थी। ये सुपरहिट गुजराती फिल्म वश का आधिकारिक हिंदी रीमेक थी। इसमें अजय के साथ आर माधवन, ज्योतिका और जानकी बोडीवाला लीड रोल में थे। लगभग 65 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 211 करोड़ की शानदार कमाई की थी। ये एक बेहतरीन सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म थी।
ये भी पढ़ें.. Pati Patni Aur Woh Do की तीनों हसीनाओं की नेटवर्थ कितनी-कौन सबसे ज्यादा अमीर?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।