
'लॉक अप 2' के नए एपिसोड में ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को चौंका दिया। शो के दौरान उनका एक निजी राज दूसरे कंटेस्टेंट ने सार्वजनिक कर दिया, जिसके बाद आकांक्षा ने कैमरे पर स्वीकार किया कि शादी से पहले वह बायसेक्शुअल थीं। उन्होंने महिलाओं के प्रति अपने आकर्षण और भावनात्मक जुड़ाव पर खुलकर बात की। अपना निजी सच बिना अनुमति सामने आने से वह काफी इमोशनल हो गईं और होस्ट फराह खान ने उन्हें गले लगाकर संभाला।
'लॉक अप 2' के एपिसोड में आकांक्षा चमोला को पता चला कि उनकी साथी कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने उनका निजी राज सभी के सामने उजागर कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि आकांक्षा बायसेक्शुअल हैं। बताया गया कि श्रेया ने बैकस्टेज आकांक्षा की बातचीत सुन ली थी और फिर यह बात सूफी मोतीवाला को बता दी। इसके चलते आकांक्षा की एक लाइफलाइन भी चली गई। इसके बाद आकांक्षा ने खुद कहा, "शादी से पहले मैं बायसेक्शुअल थी। मेरे कुछ लड़कियों के साथ रिश्ते रहे हैं। बहुत ज्यादा अंतरंग रिश्ते नहीं थे, लेकिन मैं कुछ महिलाओं के साथ रिलेशनशिप में रही हूं।"
यह भी पढ़ें : 'लॉक अप 2' की श्रेया कालरा कौन हैं, जिन्होंने आकांक्षा चमोला को दी डर्टी सीक्रेट लीक करने की धमकी?
आकांक्षा ने महिलाओं के प्रति अपने भावनात्मक जुड़ाव को भी खुलकर साझा किया। उन्होंने कहा, "मुझे लड़कियां पसंद हैं। मैं उनकी तारीफ करती हूं और उनकी तरफ आकर्षित होती हूं। मुझे लगता है कि वही मेरा सबसे सुरक्षित स्थान हैं। बचपन से यह दुनिया मुझे पुरुष प्रधान लगी, इसलिए इंसान अपनी मां और बहनों के ज्यादा करीब हो जाता है। उनसे जो सुकून मिलता है, वही मुझे हमेशा पसंद रहा। मुझे महिलाओं की ऊर्जा और उनका अपनापन बहुत अच्छा लगता है।"
यह भी पढ़ें : गौरव खन्ना ने पहली बार तोड़ी तलाक की ख़बरों पर चुप्पी, रिश्ता टूटने की असली वजह भी आई सामने!
उन्होंने आगे कहा, "समाज कहता है कि लड़कियां अच्छी दोस्त नहीं हो सकतीं, उनमें जलन और प्रतिस्पर्धा होती है। लेकिन मेरे साथ ऐसा कभी नहीं रहा। मेरे लिए हर महिला खूबसूरत है। यह सिर्फ समाज का दिया हुआ एक टैग है, मेरे लिए यह सिर्फ शुद्ध प्रेम है।"
आकांक्षा ने कहा कि शो के पहले दिन से ही उन्हें सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस हो रहा है। उनका मानना है कि शायद इस शो में आना उनकी गलती थी। अपना निजी सच बिना अनुमति सामने आने के बाद वह कैमरे पर भावुक होकर रो पड़ीं। इस दौरान शो की होस्ट फराह खान ने उन्हें गले लगाकर हौसला बढ़ाया।
'लॉक अप 2' के प्रीमियर एपिसोड में ही आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया था कि उनकी और अभिनेता गौरव खन्ना की शादी टूटने की कगार पर है और दोनों तलाक लेने जा रहे हैं। इस खुलासे के बाद भी वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। आकांक्षा चमोला टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने 'संतोषी मां', 'ये है आशिकी' और 'क्राइम पेट्रोल' जैसे कई लोकप्रिय शोज में काम किया है। वहीं गौरव खन्ना से उनकी मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 24 नवंबर 2016 को कानपुर में तीन दिन तक चले भव्य समारोह में शादी कर ली थी। अब लगभग 10 साल बाद दोनों का तलाक होने जा रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।