
भले ही दर्शक ‘लॉक अप सीजन-2’ को भूल जाएं, लेकिन शो की पार्टिसिपेंट अकांक्षा चमोला के सनसनीखेज खुलासे अब भी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने गौरव खन्ना संग तलाक की बात कबूल कर सभी को हैरान कर दिया था। अब अकांक्षा एक पॉडकास्ट में शादी के बाद की जिंदगी से जुड़े कई राज खोलती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पॉडकास्ट में अकांक्षा बताती हैं कि शादी के बाद पार्टनर की कई ऐसी आदतों और बातों का पता चलता है, जिनके बारे में शादी से पहले बिल्कुल भी जानकारी नहीं होती।
आकांक्षा चमोला पॉडकास्ट में बताती हैं कि शादी के बाद ही अक्सर पता चलता है कि आपको पति की कुछ बातें खटक रही हैं। अकांक्षा बताती हैं कि उन्होंने अपने ससुराल कानपुर में रहने के दौरान 15 दिन में 15 अलग-अलग साड़ियां वियर की थी। आगे बात बढ़ाते हुए अकांक्षा कहती हैं कि मैंने शादी के बाद काम करने के बारे में सोचना छोड़ दिया था। गौरव जब घर आते थे, तो बहुत थके हुए होते थे। मुझे कुछ समय बाद रिलाइज हुआ कि गौरव के पास मेरे लिए समय ही नहीं है।
और पढ़ें: सनी देओल की अमिताभ बच्चन के साथ इकलौती फिल्म, जिसके बाद बच्चन फैमिली संग कभी नहीं किया काम
आकांक्षा बताती हैं कि जब उन्होंने भी शादी के बाद काम करना शुरू किया तो भी उन्हें गौरव की मजबूरी समझ नहीं आई। लॉकडाउन के समय अकांक्षा, गौरव से कई बातों पर बहस या झगड़े करती थीं। एक समय बाद उन्हें एहसास हुआ कि बुरे समय में जितनी भी सेविंग्स हैं, वह गौरव खन्ना के काम करने के कारण ही जमा हुई हैं।
लॉक अप के सेकंड सीजन में आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से तलाक की बात को स्वीकार किया। ऐसे में दर्शकों के लिए यह यकीन करना मुश्किल था कि लॉक अप 2 शो में उनसे मिलने गौरव खन्ना आएंगे लेकिन ऐसा हुआ। शो के दौरान आकांक्षा और गौरव की बातें और एक दूसरे के प्रति केयर को देखकर यह कह पाना मुश्किल था कि अब इन दोनों ने अपने लिए अलग रास्ते चुन लिए हैं।
और पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15:‘खतरों के खिलाड़ी' में जैस्मिन भसीन की चली गई याददाश्त! जानें क्या हुआ था
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।