
सनी देओल हाल ही में अपनी फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए अमिताभ बच्चन के गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' पर पहुंचे थे। दोनों के बीच सहज बातचीत देखी गई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूरे करियर में सनी देओल और अमिताभ बच्चन ने सिर्फ एक फिल्म की है। उससे भी दिलचस्प बात यह है कि सनी देओल ने बिग बी के साथ इकलौती फिल्म करने के बाद बच्चन फैमिली के किसी सदस्य के साथ के साथ कोई फिल्म नहीं की। ऐश्वर्या राय जब बच्चन बहू नहीं बनी थीं, तब उन्होंने सनी के साथ एक फिल्म साइन की थी, लेकिन वह बाद में ठंडे बस्ते में चली गई।
सनी देओल और अमिताभ बच्चन ने करीब तीन दशक पहले एक फिल्म की थी, जिसका टाइटल था ‘इंसानियत’। टोनी जुनेजा ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया था और सनी देओल और अमिताभ बच्च्चन के अलावा चंकी पांडे भी लीड एक्टर्स में शामिल थे। अन्य किरदारों के रूप में जया प्रदा, रवीना टंडन, सोनम, नूतन, विनोद मेहरा, अनुपम खेर, प्रेम चोपड़ा और शफी ईनामदार जैसे कलाकार भी नज़र आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
यह भी पढ़ें : सनी देओल संग कौन-सी थीं आमिर खान की बैक टू बैक 2 फ़िल्में, जिनके बाद कभी साथ नहीं किया काम
अपुष्ट रिपोर्ट्स की मानें तो 'इंसानियत' में सनी देओल की एक्टिंग को अमिताभ बच्चन से ज्यादा पसंद किया था, जिसके चलते बिग बी उन्हें राइवल के तौर पर देखने लगे थे। दूसरी ओर यह भी कहा जाता है कि फिल्म में अमिताभ बच्चन का रोल शुरुआत में छोटा था, जिसे बाद में बढ़ाया गया। फिल्म के पोस्टर में भी अमिताभ को ज्यादा प्रमुखता मिलने की बात कही गई, जबकि सनी को पीछे रखा गया, जो कथिततौर परर सनी को नागवार गुजरा। इन्हीं सब कारणों से दोनों कलाकारों ने फिर कभी एक-दूसरे के साथ काम न करने का फैसला लिया। हालांकि, यह सब रिपोर्ट्स पर आधारित है और सनी या अमिताभ ने खुद इस बारे में कोई सार्वजनिक पुष्टि नहीं की।
‘इंसानियत’ के बाद सनी देओल ने अमिताभ बच्चन के साथ दोबारा काम नहीं किया। उन्होंने बच्चन फैमिली के अन्य सदस्यों जया बच्चन, अभिषेक बच्चन या ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ भी कोई फिल्म नहीं की। हालांकि, इसके पीछे की कोई स्पष्ट वजह कहीं नहीं मिलती है। लेकिन दोनों परिवारों के बीच दूरी की ख़बरें मीडिया में अक्सर आती रही हैं।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस के फ्लॉप नेता से बीजेपी सांसद बना सुपरस्टार, 2026 में खड़ा किया फिल्मों-वेब सीरीज का पहाड़!
साल 1997 में सनी देओल और ऐश्वर्या राय पहली बार ‘इंडियन’ में साथ नजर आने वाले थे। दोनों ने फिल्म के लिए एक गाना भी शूट किया था, लेकिन फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद ऐश्वर्या ने सनी के साथ काम करने से इनकार कर दिया। इस घटनाक्रम के बाद अपुष्ट ख़बरों में दोनों के रिश्ते में खटास आने और सनी द्वारा ऐश्वर्या से दूरी बनाने की बातें सामने आती रही हैं। पूरे मामले में सनी देओल ने सार्वजनिक रूप से अमिताभ, जया, अभिषेक या ऐश्वर्या के खिलाफ कभी कोई बयान नहीं दिया। न ही बच्चन फैमिली की ओर से सनी को लेकर कोई बयानबाजी की गई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।