
बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ सनी देओल अपनी अपकमिंग मूवी 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन में बिजी हैं। 68 साल की उम्र में भी वो लगातार अलग-अलग राज्यो में जाकर मूवी को प्रमोट कर रहे हैं। इसके साथ इंटरव्यू भी दे रहे हैं। जिस उम्र में एक इंसान थकने लगता है, वहीं सनी पाजी खुद को यंग एक्टर जैसी एनर्जी वाला मानते हैं। उनका कहना है कि वो आज भी खुद को यंग ही मानते हैं, इसलिए ऐसे किरदार निभाते हैं। आइए बताते हैं सनी देओल के फिटनेस का राज, जिसे उन्होंने खुद बताया है।
सवेरा स्टार टॉक्स को दिए इंटरव्यू में सनी देओल बताते हैं कि उन्हें सुबह जल्दी उठने की आदत है। वह करीब 5:30 बजे उठ जाते हैं और दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करते हैं। उनका कहना है कि यह उनके शरीर और दिमाग को पूरे दिन के लिए एक्टिव रखने में मदद करता है।
सनी देओल अपने वर्कआउट में कार्डियो और वेट ट्रेनिंग दोनों को शामिल करते हैं। हालांकि उनका मकसद बहुत ज्यादा भारी-भरकम या बॉडीबिल्डर जैसी बॉडी बनाना नहीं है। वह एक्सरसाइज को फिट और स्वस्थ रहने का जरिया मानते हैं। अभिनेता के मुताबिक उन्हें वर्कआउट करना पसंद है और इससे उन्हें अच्छा महसूस होता है।
सनी देओल की फिटनेस का सबसे दिलचस्प हिस्सा उनकी डाइट है। 'गदर' फेम एक्टर ने बताया कि उन्होंने डाइटिंग करने की कोशिश की, लेकिन आखिर में समोसा और देसी घी के साथ पराठा खाने लगे। यानी उनकी फिटनेस का राज सिर्फ सख्त डाइट या पसंदीदा चीजों से पूरी तरह दूरी बनाना नहीं है।
सनी देओल आज भी एक्शन और हीरो के किरदार निभाने को लेकर उत्साहित हैं। वह जल्द ही पीरियड ड्रामा फिल्म ‘Batwara 1947’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके बेटे करण देओल भी अभिनय कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और इसमें प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और अली फजल जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। मूवी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
और पढ़ें: 40 की उम्र में हीरो बना डायरेक्टर, डेब्यू फिल्म ने 4 दिन में ही कर डाली बजट से ज्यादा कमाई
सनी देओल ने अपने लंबे करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं, लेकिन ‘गदर: एक प्रेम कथा’ उनके करियर की सबसे बड़ी सफल फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म में उनके तारा सिंह के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद ‘गदर 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की और सनी देओल की पॉपुलैरिटी को एक बार फिर नई ऊंचाई दी।
इसे भी पढ़ें: सनी देओल ने लगाई फटकार, जब प्रीति जिंटा ने रात 11 बजे बॉबी देओल को किया था फोन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।