वामिका गब्बी की DC ने 5 दिन में किया मेकर्स को मालामाल, अब इन 9 अपकमिंग फिल्मों से मचाएंगी धमाल!

Published : Aug 12, 2026, 07:00 AM ISTUpdated : Aug 12, 2026, 09:26 AM IST
Wamiqa Gabbi Upcoming Movies

सार

DC Day 5 Box Office Collection: लोकेश कनगराज की ‘DC’ के साथ वामिका गब्बी ने 2026 की तीसरी सफलता दर्ज की, लेकिन असली कहानी उनकी 9 फिल्मों की लंबी लाइनअप है, जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं।

Wamiqa Gabbi Upcoming Movies: डायरेक्टर से हीरो बने लोकेश कनगराज की डेब्यू फिल्म 'DC' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म 4 दिन में ही बजट रिकवर कर सक्सेसफुल मूवीज की कैटेगरी में शामिल हो गई है। वहीं 5वें दिन भी DC ने कमाई की रफ़्तार बरकरार रखी। इस फिल्म में लोकेश कनगराज के अपोजिट वामिका गब्बी नज़र आ रही हैं। खास बात यह है कि यह वामिका इस साल की बैक टू बैक तीसरी सफल फिल्म है। उससे भी बड़ी बात यह है कि वामिका इस वक्त भारत की सबसे व्यस्त एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। 2026 में ही उनकी फिल्मों की फेहरिश्त काफी लंबी है।

DC Collection Day 5 : पांचवें दिन DC ने कितनी कमाई की?

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक़, DC ने 5वें दिन यानी पहले मंगलवार को लगभग 5.40 करोड़ रुपए कमाए, जो चौथे दिन के कलेक्शन (6 करोड़ रुपए) के मुकाबले 10 फीसदी कम है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 32.35 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 37.21 करोड़ रुपए हो गया है। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 5 दिन में ही 29.4 फीसदी का मुनाफ़ा दे दिया है।

2026 में वामिका गब्बी की ये फ़िल्में आ चुकीं

नं.फिल्मभाषा-जॉनरडायरेक्टररिलीज डेटबॉक्स ऑफिस कलेक्शन (वर्डिक्ट)
1भूत बंगलाहिंदी कॉमेडी फिल्मप्रियदर्शन17 अप्रैल 2026182.36 (सफल)
2पति पत्नी और वो दोहिंदी कॉमेडी फिल्ममुदस्सर अजीज़15 मई 202651.38 करोड़ रुपए (सफल)
3DCतमिल एक्शन थ्रिलर फिल्मअरुण मथेश्वरन7 अगस्त 202632.35 करोड़ रुपए (सफल) (5दिन में)

यह भी पढ़ें : 40 की उम्र में हीरो बना डायरेक्टर, डेब्यू फिल्म ने 4 दिन में ही कर डाली बजट से ज्यादा कमाई

वामिका गब्बी की 9 अपकमिंग फ़िल्में, 8 इसी साल हो सकती हैं रिलीज

नं.फिल्मभाषा-जॉनरको-स्टारडायरेक्टररिलीज डेट
1प्रहार : द उज्जवल निकम स्टोरीहिंदी बायोग्राफिकल ड्रामाराजकुमार रावअविनाश अरुण4 सितम्बर 2026
2G2तेलुगु स्पाय एक्शन थ्रिलरअदिवी शेषविनय कुमार सिरिगिनीडी2026 (तारीख का ऐलान बाकी)
3टिकी टकामलयालम एक्शन ड्रामाआसिफ अलीरोहित वी.एस.2026(तारीख का ऐलान बाकी)
4किकलीपंजाबी फैमिली ड्रामामैंडी ताखरकवि राज़2026(तारीख का ऐलान बाकी)
5इरावाकालमतमिल रोमांटिक थ्रिलरएस. जे. सूर्याअश्विन सर्वानन2026 (तारीख का ऐलान बाकी)
6जिनीतमिल एक्शन फंतासीजयम रविभुवनेश अर्जुनन2026 (तारीख का ऐलान बाकी)
7दिल का दरवाजा खोल न डार्लिंगहिंदी फैमिली कॉमेडी ड्रामासिद्धांत चतुर्वेदीविकास बहल2026 (तारीख का ऐलान बाकी)
8कुकू की कुंडलीहिंदी रोमांटिक कॉमेडी ड्रामाभुवन बामशरण शर्मा2026 (तारीख का ऐलान बाकी)
9जय हनुमानतेलुगु माइथोलॉजिकल सुपरहीरो ड्रामाऋषभ शेट्टीप्रशांत वर्मा2027 (तारीख का ऐलान बाकी)

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के फ्लॉप नेता से बीजेपी सांसद बना सुपरस्टार, 2026 में खड़ा किया फिल्मों-वेब सीरीज का पहाड़!

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'मिर्जापुर द मूवी' का महंगा एक्टर कौन? पंकज त्रिपाठी और रवि किशन की फीस में जमीन-आसमान का अंतर
समोसा और घी खाकर भी 68 की उम्र में Sunny Deol हैं फिट, जानें 'बंटवारा 1947' के एक्टर का जवां रहने का राज