'मिर्ज़ापुर द मूवी' के ट्रेलर में ये 10 भौकाली डायलॉग, एक-एक पर बज उठेंगी सीटियां

Published : Aug 11, 2026, 07:02 PM IST
Mirzapur-The-Movie-Dialogues

सार

‘मिर्जापुर : द मूवी’ के ट्रेलर में गद्दी की जंग फिर गरम है, लेकिन इस बार भौकाल सिर्फ किरदारों का नहीं… कुछ ऐसे डायलॉग्स भी हैं जो पूरा खेल बदल सकते हैं।

पंकज त्रिपाठी की मोस्ट अवैटेड फिल्म ‘मिर्जापुर : द मूवी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 3 मिनट 1 सेकंड का यह ट्रेलर ताबड़तोड़ एक्शन और सियासत से भरा हुआ है। पंकज त्रिपाठी के साथ दिव्येंदु, अली फजल, रवि किशन, रसिका दुग्गल और श्वेता त्रिपाठी समेत कई एक्टर्स ट्रेलर में नज़र आ रहे हैं और सबका किरदार पहली नज़र में दमदार जान पड़ता है। इससे भी खास बात यह है कि ट्रेलर में कई भौकाली डायलॉग्स को शामिल किया गया है, जो निश्चित ही थिएटर्स में पब्लिक को सीटियां बजाने को मजबूर करेंगे।

किसने लिखे हैं ‘मिर्जापुर : द मूवी’ के डायलॉग?

‘मिर्जापुर : द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसके राइटर पुनीत कृष्णा है। उन्होंने फिल्म के डायलॉग भी लिखे हैं। असल में पुनीत कृष्णा ही वह शख्स हैं, जिनके दिमाग से ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी निकली है। OTT पर इसके सीरीज के रूप में क्रिएटर भी वही हैं। अब वे इसे फिल्म के रूप में लाए हैं, जो 4 सितम्बर 2026 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें : ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के 3 मिनट के ट्रेलर में कालीन भैया- गुड्डू पंडित का भौकाल, दिखे कई सितारे

'मिर्जापुर : द मूवी' ट्रेलर में सुनाई दिए ये डायलॉग

1.गद्दी न तो विरासत से मिलती है, न सियासत से... मिलती है तो सिर्फ़ और सिर्फ़ बाहुबल से और टिकती है डर पे ...जिस दिन पर बैठे समझो मौत से तुम्हारा रिश्ता पक्का। - पंकज त्रिपाठी

2. बाहुबली मारते नहीं...मारने का ऑर्डर देते हैं। - पंकज त्रिपाठी

3. अबे कालीन भैया हैं वो...किंग ऑफ़ मिर्जापुर...हम हुए भो%$ के प्रिंस।- दिव्येंदु

4. ईमानदारी ना पापा अजगर है...लपेटे आप हैं अपने गले में और दम सबका घुट रहा है।- अली फजल

5. मिर्जापुर में एक ही दरवाजा है यादव जी...दूसरा कोई नहीं खुलेगा : पंकज त्रिपाठी

नहीं खुला तो तोड़ देंगे : रवि किशन

6. दिलवाले हैं हम...दिल फास्ट धड़कना चाहिए : अली फजल

यह भी पढ़ें : 40 की उम्र में हीरो बना डायरेक्टर, डेब्यू फिल्म ने 4 दिन में ही कर डाली बजट से ज्यादा कमाई

7. रिश्ता कोई सा भी हो मुन्ना भैया...औरत की छाती से लगकर मर्द को सुकून ही मिलता है...ट्राय तो करिए: रसिका दुग्गल

8. ख़तरा चाहे जितना भी छोटा हो...उसे जीवित नहीं छोड़ सकते...यही गद्दी का नियम है।- पंकज त्रिपाठी

9. अरे ये क्या...तेरा हीमोग्लोबीन कम है क्या रे...देख-देख कितना कम खूब निकल रहा है: रवि किशन

10.चू&% है... ये इम्पोर्टेन्ट नहीं है...हमारा लड़का है, ये इम्पोर्टेंट है: पंकज त्रिपाठी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Emraan Hashmi के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी, गोवा में आलीशान घर और कई लग्जरी कारें, जानें क्या-क्या है?
Shweta Tiwari को हुआ डेंगू? ‘द ट्रेटर्स 2’ के लॉन्च से पहले अचानक बिगड़ी एक्ट्रेस की तबीयत