‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित की वापसी के साथ इस बार गद्दी की लड़ाई का स्केल बड़ा है। यहां पढ़ें ट्रेलर का रिव्यू।

‘मिर्जापुर’ की पॉपुलर दुनिया अब वेब सीरीज से निकलकर बड़े पर्दे पर पहुंचने जा रही है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न MGM स्टूडियोज ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का मच अवेटेड ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर में फ्रेंचाइजी के पुराने चेहरों के साथ कहानी का स्केल पहले से बड़ा नजर आता है। कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित जैसे चर्चित किरदार फिर एक साथ दिखाई देंगे, जबकि गद्दी की लड़ाई में नए दावेदार भी एंट्री लेते दिख रहे हैं। पूर्वांचल की दुनिया से आगे बढ़ती कहानी में नए लोकेशन और सिनेमाई विस्तार भी देखने को मिलेगा।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ट्रेलर में क्या नया दिखा?

ट्रेलर फ्रेंचाइजी के उसी डार्क और इंटेंस अंदाज को आगे बढ़ाता है, लेकिन इस बार कहानी का कैनवास बड़ा है। गद्दी और सत्ता की लड़ाई फिर केंद्र में है, मगर नए दावेदार पुराने पावर गेम को चुनौती देते नजर आते हैं। डार्क ह्यूमर, दमदार डायलॉग्स और हिंसक टकराव के साथ कहानी पूर्वांचल की सीमाओं से बाहर जाती दिखाई देती है। रेगिस्तान जैसे नए विजुअल बैकड्रॉप फिल्म को सीरीज से अलग सिनेमाई विस्तार देते हैं।

कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित की वापसी से क्या बदलेगा?

फिल्म में फ्रेंचाइजी के कई पसंदीदा किरदार लौट रहे हैं। पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फजल अपने चर्चित किरदारों में नजर आएंगे। इनके साथ जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में सोनल एस. चौहान, अनंगशा बिस्वास, शाजी चौधरी, सतेंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह समेत कई कलाकार नजर आएंगे। पुराने चेहरों के साथ नए किरदारों की मौजूदगी फिल्म की कहानी में पावर गेम को और बड़ा कर देती है।

YouTube video player

किसने बनाई है ‘मिर्जापुर: द मूवी, कब होगी रिलीज?

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं। अमेज़न MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट इसे प्रस्तुत कर रहे हैं।‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी और तेलुगु में रिलीज की जाएगी।