Shweta Tiwari को हुआ डेंगू? ‘द ट्रेटर्स 2’ के लॉन्च से पहले अचानक बिगड़ी एक्ट्रेस की तबीयत

Published : Aug 11, 2026, 06:26 PM IST
Shweta tiwari

सार

श्वेता तिवारी को डेंगू होने और अस्पताल में भर्ती होने की खबर है। इस खबर ने उनके फैंस को परेशान कर दिया है। एक्ट्रेस जल्द ही करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स 2’ में नजर आने वाली हैं।

Shweta Tiwari Dengue: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें डेंगू हो गया है और उन्हें फिलहाल अस्पताल में एडमिट किया गया है। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस में चिंता की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स कमेंट करके एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

डेंगू की खबर से फैंस हुए चिंतित

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विरल भयानी की एक सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, श्वेता तिवारी को डेंगू हो गया है। पोस्ट में दावा किया गया है कि एक्ट्रेस को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अभी तक श्वेता तिवारी की टीम या उनके करीबी सूत्रों की ओर से इस खबर पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में उनकी सेहत को लेकर ज्यादा डिटेल मौजूद नहीं है।

करन जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स 2’ में नजर आएंगी श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी जल्द ही करन जौहर के पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ में नजर आने वाली हैं। शो को लेकर सामने आए कई प्रोमो वीडियो में श्वेता तिवारी नजर आ चुकी हैं। एक प्रोमो में वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बात करती दिखाई दी थीं। श्वेता तिवारी टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने कई टीवी शोज के साथ-साथ रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया है। हालांकि, शो के लॉन्च से पहले ही उनकी सेहत को लेकर आई खबर से उनके चाहने वालों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

‘दोनों पतियों को धोखा देते हुए पकड़ा था’

‘द ट्रेटर्स 2’ के एक प्रोमो में श्वेता तिवारी कहती नजर आईं कि उन्होंने अपने दोनों पतियों को उन्हें धोखा देते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। इस प्रोमो के सामने आने के बाद शो को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। प्रोमो को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शो में गेम और रणनीति के अलावा श्वेता तिवारी की निजी जिंदगी से जुड़े कई किस्से और बातें भी सामने आ सकती हैं। अब देखना होगा कि शो में श्वेता तिवारी का सफर कैसा रहता है और उनकी सेहत को लेकर आगे क्या अपडेट सामने आता है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के 3 मिनट के ट्रेलर में कालीन भैया- गुड्डू पंडित का भौकाल, दिखे कई सितारे
कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह को कहा 'कुत्ता', बोलीं - ‘खाते इस देश का हैं लेकिन लड़ते...'