कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह को कहा 'कुत्ता', बोलीं - ‘खाते इस देश का हैं लेकिन लड़ते...'

Published : Aug 11, 2026, 04:55 PM IST
कंगना रनौत और नसीरुद्दीन शाह

सार

Kangana Ranaut Naseeruddin Shah Controversy: पीयूष मिश्रा द्वारा नसीरुद्दीन शाह की एक टिप्पणी पर सवाल उठाने के बाद, अब कंगना रनौत भी विवाद में शामिल हो गई हैं। कंगना ने मिश्रा का समर्थन करते हुए शाह पर तीखा हमला किया है।

बॉलीवुड में अपने बेबाक बयानों के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साधा है। नसीरुद्दीन शाह को लेकर अभिनेता-गायक पीयूष मिश्रा की हालिया टिप्पणी के बाद शुरू हुए विवाद में अब कंगना की भी एंट्री हो गई है। कंगना ने सोशल मीडिया पर पीयूष मिश्रा का समर्थन करते हुए नसीरुद्दीन शाह पर तीखी टिप्पणी की।

नसीरुद्दीन शाह के बयान पर पहले पीयूष मिश्रा ने उठाए सवाल

दरअसल, यह पूरा विवाद नसीरुद्दीन शाह की उस टिप्पणी से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने छात्र प्रदर्शनों को लेकर बॉलीवुड के कुछ लोगों की चुप्पी पर सवाल उठाया था। नसीरुद्दीन ने इंडस्ट्री की तुलना एक ऐसे कुत्ते से की थी, जिसके मुंह में हड्डी होने की वजह से वह भौंक नहीं सकता। नसीरुद्दीन शाह की इसी टिप्पणी का हवाला देते हुए पीयूष मिश्रा ने झारखंड के रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें जवाब दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर इंडस्ट्री के कुछ लोग छात्रों के मुद्दों पर आवाज नहीं उठा रहे थे, तो नसीरुद्दीन शाह खुद इस मामले में क्या कर रहे थे। पीयूष मिश्रा ने कहा कि वह नसीरुद्दीन शाह का सम्मान करते हैं, लेकिन अब उनके सामने अपनी बात रखने से डरते नहीं हैं।

और पढ़ें - Awarapan 2 Cast Fees: इमरान हाशमी को मिले 10 करोड़? जानें बाकी स्टार्स की फीस

कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह पर किया तीखा हमला

पीयूष मिश्रा की टिप्पणी सामने आने के बाद कंगना रनौत ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में नसीरुद्दीन शाह का नाम लेते हुए लिखा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि जिस देश की रोटी वह खाती हैं, उसकी रक्षा और उसके लिए लड़ाई करती हैं। कंगना ने अपने पोस्ट में नसीरुद्दीन शाह को लेकर पड़ोसी देश के लिए लड़ने वाली टिप्पणी भी की। उनके इस बयान ने विवाद को और तीखा कर दिया है।

कंगना यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने ‘कुत्ता’ कहे जाने को लेकर भी अपनी बात रखी और कहा कि आज के दौर में इंसानों के लिए यह शब्द एक तरह से तारीफ है, क्योंकि कुत्तों को वफादारी और क्यूटनेस जैसी खूबियों के लिए जाना जाता है। इसके बाद उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के लिए ‘लोमड़ी’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि वह उनके जैसा होना पसंद करने के बजाय कुत्ता होना पसंद करेंगी।

पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह से क्या पूछा था?

झारखंड के छात्र आंदोलन के दौरान मीडिया से बातचीत में पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह के पुराने बयान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नसीरुद्दीन ने उन लोगों पर सवाल उठाया था, जो छात्रों के समर्थन में आवाज नहीं उठा रहे थे। पीयूष ने इसी संदर्भ में सवाल किया कि अगर कुछ लोगों के मुंह में हड्डी होने के कारण वे बोल नहीं सकते, तो फिर वे दूसरे ‘कुत्ते’ कहां हैं जो बोल नहीं पा रहे हैं। उन्होंने दिल्ली और मुंबई में हुए कुछ प्रदर्शनों का भी जिक्र किया। पीयूष मिश्रा ने आरोप लगाया कि वहां प्रदर्शन करने वाले कुछ लोग छात्रों की समस्याओं की तुलना में पिज्जा और बर्गर जैसी चीजों को लेकर ज्यादा चिंतित थे। हालांकि, ये पीयूष मिश्रा द्वारा लगाए गए आरोप और उनकी व्यक्तिगत कमेंट्स हैं।

और पढ़ें - KBC 18: सनी देओल, आमिर खान और प्रीति जिंटा ने जीते 25 लाख, क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब?

‘मैं अब उनसे डरता नहीं हूं’—पीयूष मिश्रा

अपने बयान में पीयूष मिश्रा ने यह भी स्पष्ट किया कि वह नसीरुद्दीन शाह का सम्मान करते हैं। उन्होंने दिग्गज अभिनेता को लेकर अपने सम्मान की बात कही, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि अब वह उनसे डरते नहीं हैं। इस पूरे मामले में अब कंगना रनौत के जुड़ने के बाद विवाद और ज्यादा चर्चा में आ गया है। जहां पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह के पुराने बयान पर सवाल उठाए, वहीं कंगना ने उनके समर्थन में बेहद तीखी भाषा का इस्तेमाल किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

40 की उम्र में हीरो बना डायरेक्टर, डेब्यू फिल्म ने 4 दिन में ही कर डाली बजट से ज्यादा कमाई
Akshya Kumar OTT Movie: देशभक्ति के रंग में रंग दें 15 अगस्त, देखें अक्षय की ये 7 फिल्में