
लोकेश कनगराज की बतौर एक्टर पहली फिल्म ‘DC’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। अरुण मथेश्वरन के निर्देशन में बनी यह तमिल एक्शन थ्रिलर दर्शकों की पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी का फायदा उठा रही है। फिल्म ने पहले दिन 4.40 करोड़ रुपए से शुरुआत की, लेकिन शनिवार और रविवार को कमाई में तेज उछाल देखने को मिला। इसके बाद सोमवार को भी फिल्म ने अच्छी पकड़ बनाए रखी। महज चार दिनों में ‘DC’ ने अपनी अनुमानित प्रोडक्शन लागत वसूल कर ली है। अब फिल्म की नजर मुनाफे और हिट वर्डिक्ट पर है।
कार्थी स्टारर 'कैथी', थलापति विजय स्टारर 'मास्टर' और रजनीकांत स्टारर 'कुली' जैसी फिल्मों के डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने 40 साल की उम्र में बतौर लीड हीरो 'DC' डेब्यू किया। फिल्म ने पहले दिन 4.40 करोड़ रुपए कमाए। दूसरे और तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन क्रमशः 7 करोड़ रुपए और 9.55 करोड़ रुपए रहा। वहीं चौथे दिन यानी पहले सोमवार को इस फिल्म 5.70 करोड़ रुपए की नेट कमाई की, जो पहले दिन के मुकाबले 1.3 करोड़ रुपए ज्यादा है। कुछ मिलाकर चार दिन में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 26.70 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस के फ्लॉप नेता से बीजेपी सांसद बना सुपरस्टार, 2026 में खड़ा किया फिल्मों-वेब सीरीज का पहाड़!
koimoi.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'DC' का निर्माण लगभग 25 करोड़ रुपए में हुआ है। इस हिसाब से देखें तो यह फिल्म 100 फीसदी बजट निकालकर लगभग 1.70 करोड़ रुपए के मुनाफे में पहुंच गई है। अब फिल्म की जो भी कमाई होगी, वह शुद्ध रूप से इसका प्रॉफिट ही होगी।
यह भी पढ़ें : सनी देओल संग कौन-सी थीं आमिर खान की बैक टू बैक 2 फ़िल्में, जिनके बाद कभी साथ नहीं किया काम
चार दिनों के बाद फिल्म का इंडिया ग्रॉस 31.51 करोड़ रुपए बताया गया है। ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 13.25 करोड़ रुपए है। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस 44.76 करोड़ रुपए हो चुका है। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें लोकेश कनगराज के अलावा वामिका गब्बी, संजना कृष्णमूर्ति, थलाईवसल विजय, कस्तूरी राजू और आदुलकलाम नरेन जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।