41 साल बाद सनी देओल संग लौटे आमिर खान का पुराना कनेक्शन बेहद दिलचस्प है। आमिर ने 18 साल की उम्र में सनी के साथ दो फिल्में की थीं, लेकिन कहानी का ट्विस्ट कुछ और था।

सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसका डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया है। 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों कलाकार तकरीबन 41 साल बाद साथ काम कर रहे हैं । लेकिन क्या आप जानते हैं कि सनी देओल और आमिर खान ने कौन-सो दो फिल्मों में बैक टू बैक काम किया था, जिसके बाद 41 साल तक उनका कोई कोलैबोरेशन नहीं हुआ। इसका खुलासा खुद आमिर ने अमिताभ बच्चन के गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' पर किया है।

आमिर खान ने कब की थी सनी देओल के साथ पहली फिल्म?

'KBC 18' के प्रीमियर एपिसोड में आमिर खान सनी देओल और प्रिटी जिंटा के साथ पहुंचे थे। वे वहां अपनी फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए गए थे और आमिर खान के NGO पानी फाउंडेशन के लिए खेल रहे थे। इसी दौरान दर्शकों में बैठे एक फैन ने आमिर खान से सवाल किया कि उन्होंने सनी देओल के साथ पहली बार कब काम किया था? जवाब में मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने कहा कि इस बारे में कम ही लोग जानते हैं कि सनी देओल के साथ जब उनका पहला कोलैबोरेशन हुआ, उस वक्त वे 18 साल के थे। उन्होंने तब बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर सनी देओल के साथ के साथ दो फ़िल्में की थीं।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के फ्लॉप नेता से बीजेपी सांसद बना सुपरस्टार, 2026 में खड़ा किया फिल्मों-वेब सीरीज का पहाड़!

सनी देओल के साथ आमिर खान की पहली दो फ़िल्में कौन-सी थीं

आमिर खान ने बताया कि उन्होंने फिल्मों में कदम असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर रखा था। उस वक्त सनी देओल के साथ उन्होंने फ़िल्में 'मंजिल मंजिल' और 'जबरदस्त' की थीं। उन्होंने बताया कि सनी देओल के लीड रोल वाली इन दोनों फिल्मों का निर्देशन उनके चाचा नासिर हुसैन ने किया था और वे इनसे बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर जुड़े थे। आमिर ने यह भी माना कि सनी उस वक्त बड़े स्टार थे और वे उन्हें सर-सर कहकर उनके शूट का अरेंजमेंट देखते थे। आमिर ने इस दौरान यह बात भी साफतौर पर कही कि इन दोनों फिल्मों के बाद दोनों कलाकारों ने कभी साथ काम नहीं किया। बता दें कि 'मंजिल मंजिल' 1984 और 'जबरदस्त' 1985 में रिलीज हुई थी। दोनों ही फ़िल्में फ्लॉप रही थीं।

यह भी पढ़ें : Akshay Kumar New Movie: अगली फिल्म में अपने ससुर का रोल निभाएंगे अक्षय कुमार, यहां पढ़ें डिटेल