
टीवी एक्टर गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की पर्सनल लाइफ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। दोनों के अलग होने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं। इसी बीच आकांक्षा को लेकर एक दावा तेजी से वायरल हुआ कि वह गौरव खन्ना से तलाक के बदले 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांग रही हैं। अब आकांक्षा चमोला ने खुद इस अफवाह पर चुप्पी तोड़ दी है और साफ कर दिया है कि उन्होंने ऐसी कोई रकम नहीं मांगी है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आकांक्षा चमोला से सीधे सवाल किया गया कि क्या वह गौरव खन्ना से तलाक के बाद 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांग रही हैं। इस पर आकांक्षा ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि अगर उन्होंने इतनी बड़ी रकम मांगी होती और उन्हें मिल भी गई होती, तो वह इस तरह यहां बैठकर इंटरव्यू नहीं दे रही होतीं। आकांक्षा ने कहा, “अगर मांगा होता और अगर मिल गया होता तो मैं यहां बैठती। अगर सच में मेरे पास इतने पैसे होते ना तो मैं कब का ये देश छोड़कर चली गई होती।” उन्होंने आगे भी यही साफ किया कि उन्होंने 10 करोड़ रुपये की एलिमनी नहीं मांगी है।
और पढ़ें - 4 की उम्र में बनी हाईएस्ट पेड चाइल्ड स्टार, फिर भी भूखी सोती थीं बेबी नाज, जानें दर्दनाक कहानी
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते को लेकर काफी समय से सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही थी। दोनों ने नवंबर 2016 में शादी की थी। इस साल जून में आकांक्षा ने रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ के प्रीमियर में खुलासा किया था कि वह और गौरव करीब एक साल से अलग रह रहे हैं और अब तलाक लेने जा रहे हैं। आकांक्षा ने उस दौरान यह भी कहा था कि उनका और गौरव का अलग होने का फैसला आपसी सहमति से हुआ है। उनके मुताबिक दोनों के बीच कोई कड़वाहट नहीं है, लेकिन उन्हें लगा कि बतौर पार्टनर दोनों का फ्यूचर अलग-अलग है। इसके बाद सोशल मीडिया पर तलाक की वजह, एलिमनी और दोनों की पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह की अटकलें लगने लगीं। इसी बीच 10 करोड़ रुपये की एलिमनी वाली बात भी चर्चा में आ गई।
आकांक्षा चमोला ने सिर्फ एलिमनी की अफवाह पर ही बात नहीं की, बल्कि उन लोगों को भी जवाब दिया जिन्होंने गौरव खन्ना से शादी को लेकर उन्हें ‘शुगर डैडी सीकर’ तक कह दिया था। दरअसल, गौरव उम्र में आकांक्षा से करीब 10 साल बड़े हैं। आकांक्षा जब 24 साल की थीं, तब उन्होंने गौरव से शादी की थी। इसी उम्र के अंतर को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। इस पर आकांक्षा ने तंज कसते हुए कहा कि आमतौर पर 30, 40 या 50 साल की उम्र वाले पुरुषों को ‘शुगर डैडी’ कहा जाता है। उन्होंने गौरव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि “10 साल बड़ा शुगर डैडी नहीं हो सकता है।”
गौरव खन्ना से अलग होने के बाद भी आकांक्षा के इंस्टाग्राम यूजरनेम में अभी तक उनका नाम जुड़ा हुआ है। उनका अकाउंट अभी भी ‘आकांक्षा गौरव खन्ना’ नाम से नजर आता है। इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने अपना इंस्टाग्राम नाम क्यों नहीं बदला, तो आकांक्षा ने बताया कि वह नाम बदलना चाहती हैं, लेकिन मेटा की तरफ से उन्हें परेशानी आ रही है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मेटा वाले कर नहीं रहे हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने आधार कार्ड पर भी नाम बदलना चाहती हैं, लेकिन तलाक अभी पूरा नहीं हुआ है।
और पढ़ें - Bigg Boss 20 के Gullu शादीशुदा या नहीं? जानें वायरल वेडिंग फोटो की सच्चाई
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने 24 नवंबर 2016 को कानपुर में शादी की थी। दोनों की शादी तीन दिन तक चली थी। टीवी इंडस्ट्री में यह जोड़ी लंबे समय तक साथ नजर आती रही और दोनों ने एक-दूसरे को करियर के अलग-अलग पड़ावों पर सपोर्ट भी किया। हालांकि, बाद में दोनों के रिश्ते में दूरी की खबरें सामने आने लगीं। अब आकांक्षा ने सार्वजनिक तौर पर अलग होने की बात कह दी है और उनके तलाक की प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा जारी है।
अलग होने के बावजूद ‘बिग बॉस 19’ से जुड़े पुराने वीडियो और दोनों की बॉन्डिंग को लेकर भी आकांक्षा को काफी ट्रोल किया गया। लोगों ने सवाल उठाया कि अगर दोनों पहले से अलग रह रहे थे, तो शो में उनके बीच ऐसा रिश्ता क्यों दिखाई दिया। आकांक्षा ने इस तरह की आलोचनाओं पर भी अपना पक्ष रखा और कहा कि रियलिटी शो में वह चीजों को फेक तरीके से दिखाने के बजाय वास्तविक रखना चाहती थीं। उनका कहना था कि उन्होंने जो कुछ किया, वह अपने उस समय के रिश्ते को ध्यान में रखते हुए किया था।
फिलहाल 10 करोड़ रुपये की एलिमनी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर आकांक्षा चमोला ने अपना पक्ष साफ कर दिया है। उनके मुताबिक उन्होंने गौरव खन्ना से इतनी बड़ी रकम नहीं मांगी है। उन्होंने अपने जवाब में यह भी संकेत दिया कि अगर उनके पास वास्तव में इतनी बड़ी रकम होती, तो उनकी जिंदगी आज कुछ और होती। यानी तलाक की खबरों के बीच जिस 10 करोड़ रुपये की एलिमनी को लेकर लगातार चर्चा हो रही थी, आकांक्षा ने खुद उस दावे को खारिज कर दिया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।