MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Bernard Arnault
Modi-Anwar Ibrahim
BRICS Summit Putin Body Double
BRICS Summit 2026
BRICS Summit 2026
BRICS Summit
BRICS Summit 2026 Photos
BRICS Summit Viral Video
Top 10 Morning News
Haiwaan Film Review
BRICS Summit
Kal Ka Rashifal
Bank Strike 2026
Toxic Box Office Collection
Xi Jinping India Visit
Delhi Rare Medical Case
Haiwaan Advance Booking & Box Office
BRICS Summit 2026
Hanuman Ansh Box Office Collection
Abhijit Dipke Manoj Jarange Strike
UP Mau Hospital Case
H-1B Visa
BRICS Summit
Putin India Visit
Top 10 Morning News
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Entertainment
  • 4 की उम्र में बनी हाईएस्ट पेड चाइल्ड स्टार, फिर भी भूखी सोती थीं बेबी नाज, जानें दर्दनाक कहानी

4 की उम्र में बनी हाईएस्ट पेड चाइल्ड स्टार, फिर भी भूखी सोती थीं बेबी नाज, जानें दर्दनाक कहानी

Highest Paid Bollywood Child Star Baby Naaz Story: बेबी नाज़ की कहानी सिर्फ एक पुराने फिल्म स्टार की कहानी नहीं है, बल्कि यह उस दौर की फिल्म इंडस्ट्री में चाइल्ड आर्टिस्ट के शोषण, बचपन छिन जाने की एक दर्दनाक तस्वीर भी सामने लाती है।

6 Min read
Author : Shivangi Chauhan
Published : Sep 12 2026, 05:33 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
4 की उम्र में बनी हाईएस्ट पेड चाइल्ड स्टार, फिर भी भूखी सोती थीं बेबी नाजॉ
Image Credit : youtube

4 की उम्र में बनी हाईएस्ट पेड चाइल्ड स्टार, फिर भी भूखी सोती थीं बेबी नाजॉ

बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे कई ऐसी कहानियां छिपी हैं, जिन्हें सुनकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसी ही एक कहानी थी बेबी नाज की, जो अपने दौर की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली चाइल्ड स्टार थीं। महज चार साल की उम्र में काम शुरू करने वाली नाज ने करीब 120 फिल्मों में बतौर बाल कलाकार काम किया। उन्हें राज कपूर की फिल्म ‘बूट पॉलिश’ के लिए 1955 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में ‘स्पेशल मेंशन’ भी मिला था। स्क्रीन पर उन्हें खूब प्यार मिला, लेकिन घर की चारदीवारी के भीतर उनकी जिंदगी बेहद दर्दनाक थी।

नाज का असली नाम सलमा बेग था। वह फिल्मों के सेट पर बड़ी हुईं और अपने दौर की सबसे पॉपुलर बाल कलाकारों में शामिल हो गईं। लेकिन जिस उम्र में एक बच्चे को पढ़ना, खेलना और परिवार से प्यार मिलना चाहिए था, उसी उम्र में नाज़ अपने परिवार की सबसे बड़ी कमाने वाली बन चुकी थीं। उनकी कमाई पर उनका खुद का कोई अधिकार नहीं था और उनकी मां उनकी कमाई को अपने हिसाब से खर्च करती थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
4 साल की उम्र में शुरू हुआ कमाई का सफर
Image Credit : youtube

4 साल की उम्र में शुरू हुआ कमाई का सफर

बेबी नाज़ ने चार साल की उम्र में स्टेज पर डांस करना शुरू किया था। उन्हें पर्दे पर हीरोइनों को देखकर उनकी नकल करना और डांस करना पसंद था। शुरुआत में डांस उनके लिए सिर्फ एक शौक था, लेकिन धीरे-धीरे यही शौक परिवार की जरूरत बन गया।

नाज़ को हर शो के लिए करीब 100 रुपये मिलते थे। उस समय यह रकम काफी बड़ी मानी जाती थी। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब थी और उनके पिता मिर्जा दाऊद बेग एक संघर्ष कर रहे स्टोरी राइटर थे। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी धीरे-धीरे छोटी सी बच्ची के कंधों पर आ गई। नाज़ ने बाद में एक इंटरव्यू में बताया था कि जो चीज शुरुआत में उनका शौक थी, वह जल्द ही उनके लिए मजबूरी बन गई।

37
8 साल की उम्र में मिला पहला फिल्म ऑफर
Image Credit : instagram

8 साल की उम्र में मिला पहला फिल्म ऑफर

जब नाज़ सिर्फ 8 साल की थीं, तब उन्हें पहली फिल्म का ऑफर मिला। शुरुआत में उनके माता-पिता फिल्म में काम करने को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं थे, लेकिन जैसे ही उन्हें नाज़ की फीस के बारे में पता चला, उनका नजरिया बदल गया। नाज़ फिल्मों में काम करने लगीं और पढ़ाई पीछे छूट गई। शूटिंग और काम के चलते उनका स्कूल छूट गया और उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया। इसके बाद उन्होंने राज कपूर की फिल्म ‘बूट पॉलिश’ में काम किया और इस फिल्म ने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी।

उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि स्कूल ने उन्हें दोबारा पढ़ाई पूरी करने के लिए वापस बुलाया। लेकिन तब तक नाज़ अपने परिवार के लिए कमाई का बड़ा जरिया बन चुकी थीं। उनकी पढ़ाई को लेकर किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

47
सबसे ज्यादा फीस पाने वाली चाइल्ड स्टार, फिर भी कई बार भूखी सोती थीं
Image Credit : youtube

सबसे ज्यादा फीस पाने वाली चाइल्ड स्टार, फिर भी कई बार भूखी सोती थीं

नाज़ ने फिल्मों में खूब काम किया, लेकिन अपनी मेहनत से कमाए पैसे का इस्तेमाल वह अपनी मर्जी से नहीं कर पाती थीं। वह दिन-रात शूटिंग करती थीं, मगर उनकी जिंदगी में उस कमाई का सुख नहीं था। उन्होंने बताया था कि कई बार शूटिंग से लौटने के बाद वह बिना खाना खाए सो जाती थीं। घर में उनके माता-पिता आपस में लड़ते रहते थे और उन्हें यह तक पता नहीं चलता था कि उनकी बेटी शूटिंग से लौट चुकी है।

नाज़ के मुताबिक, ऐसे कई मौके आए जब वह बिना खाना खाए सो गईं। कभी-कभी उन्हें एक गिलास दूध या खाने की साधारण चीज तक नहीं मिलती थी। नाज़ ने अपने पिता को उनकी हालत के लिए जिम्मेदार नहीं माना क्योंकि वह गंभीर रूप से बीमार थे। उनकी नाराजगी मुख्य रूप से अपनी मां से थी। नाज़ के मुताबिक उनकी मां के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज पैसा बन चुका था और वह अपनी बेटी से लगातार काम करवाना चाहती थीं।

57
10 साल की उम्र में जिंदगी खत्म करने की कोशिश
Image Credit : youtube

10 साल की उम्र में जिंदगी खत्म करने की कोशिश

बेबी नाज़ की जिंदगी का सबसे दर्दनाक हिस्सा वह था जब महज 10 साल की उम्र में उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश की। नाज़ ने बताया था कि वह अंदर से पूरी तरह घुट चुकी थीं। उन्हें लगता था कि उन्हें थोड़ी सांस लेने की जगह चाहिए और वह इस जिंदगी को और नहीं झेल सकतीं। इसी मानसिक तनाव में उन्होंने कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की।

लेकिन उनकी आया ने समय रहते उन्हें बचा लिया। नाज़ ने दोबारा भी ऐसी कोशिश की और उनकी आया ने फिर उनकी जान बचाई। सबसे दुखद बात यह थी कि नाज़ के मुताबिक उनकी मां ने इस घटना पर बेटी को गले लगाकर रोने या उसे समझाने के बजाय इस बात की चिंता की कि अगर नाज़ को कुछ हो गया तो उनकी कमाई बंद हो जाएगी।

नाज़ ने बताया था कि उनकी मां ने उन्हें थप्पड़ मारा और दोबारा ऐसा करने पर चिल्लाईं। इस घटना के बाद नाज़ की हालत और खराब हो गई।

67
राज कपूर ने पढ़ाई के लिए स्विट्जरलैंड भेजने की पेशकश
Image Credit : twitter

राज कपूर ने पढ़ाई के लिए स्विट्जरलैंड भेजने की पेशकश

‘बूट पॉलिश’ की सफलता ने नाज़ को इंटरनेशनल पहचान दिलाई। फिल्म कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाई गई और नाज़ को उनके अभिनय के लिए 1955 में स्पेशल मेंशन मिला। फिल्म के प्रोड्यूसर राज कपूर नाज़ के काम से काफी प्रभावित थे। उन्होंने नाज़ की पढ़ाई का खर्च उठाने और उन्हें स्विट्जरलैंड भेजकर पढ़ाने की पेशकश की थी।

राज कपूर ने यह भी कहा था कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वह नाज़ को दोबारा लॉन्च करेंगे। लेकिन नाज़ की मां ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। उन्हें डर था कि अगर नाज़ कई सालों तक पढ़ाई के लिए बाहर चली गईं तो परिवार की कमाई रुक जाएगी। नाज़ ने बाद में अफसोस जताते हुए कहा था कि अगर उनकी मां ने स्वार्थी फैसला नहीं लिया होता तो शायद उनकी जिंदगी और करियर कुछ और होता।

77
12 साल की उम्र में सामने आया मां के रिश्ते का सच
Image Credit : twitter

12 साल की उम्र में सामने आया मां के रिश्ते का सच

जब नाज़ 12 साल की हुईं तो उन्हें समझ आने लगा कि उनके माता-पिता के बीच इतनी लड़ाई क्यों होती है। उनकी मां का कैमरा मैन राजेंद्र मल्लोनी के साथ अफेयर था और वह अपने पति से तलाक चाहती थीं। आखिरकार उन्होंने नाज़ के पिता को घर से निकाल दिया। नाज़ के मुताबिक, उनके पिता को घर से जाने के बाद कहां रहना पड़ा, इसकी उन्हें काफी समय तक जानकारी नहीं थी। करीब दो साल तक उन्हें अपने पिता के बारे में ठीक से पता नहीं था।

नाज़ राजेंद्र मल्लोनी से बेहद नाराज थीं। उनका मानना था कि उसकी वजह से उनके पिता को अपना ही घर छोड़ना पड़ा और उन्हें गंदे होटलों में रहना पड़ा। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि इतनी बड़ी चाइल्ड स्टार होने के बावजूद नाज़ के नाम पर अपना कोई बैंक बैलेंस नहीं था। उनकी कमाई से खरीदा गया घर, प्रॉपर्टी, ज्वेलरी और कैश—सब कुछ उनकी मां के नाम पर था। नाज़ के पास खुद का कुछ भी नहीं था। जब नाज़ 16 साल की हुईं तो पहली बार उन्होंने अपनी मां के सामने खुलकर अपनी बात रखी और फिर चीजें ठीक हुईं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ameesha Patel: अमीषा पटेल की मां के घर में चोरी, इतने लाख के गहने हुए गायब
Recommended image2
‘मिर्जापुर’ की बीना भाभी ने खोला इंटीमेट सीन शूट करने का राज, फिजिकल शॉट से पहले...
Recommended image3
1980s का बॉलीवुड दौर क्यों फेमस रहा? ये 6 फैशन ट्रेंड थे वजह, जो फिर लौट आए
Recommended image4
MS Dhoni से क्या है रीति तिवारी का रिश्ता? Bigg Boss 20 में आईं मनोज तिवारी की बेटी का खास कनेक्शन
Recommended image5
100 करोड़ की ओटीटी डील फेक, ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर ने बताया सच
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved