MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • नाना पाटेकर क्या सच में मरा गया? रावण से तुलना कर तनुश्री दत्ता बोलीं- 'वो डेढ़ शाना असुर...'

नाना पाटेकर क्या सच में मरा गया? रावण से तुलना कर तनुश्री दत्ता बोलीं- 'वो डेढ़ शाना असुर...'

Tanushree Dutta Compares Nana Patekar Him To Ravan: तनुश्री दत्ता ने नाना को अभद्र इंसान और डेढ़ शाना असुर कहते हुए ये भी शक जताया कि क्या वो सच में मरे हैं या ये भागने की कोई तरकीब है…..।

3 Min read
Author : Shivangi Chauhan
Published : Oct 10 2026, 12:46 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
नाना पाटेकर क्या सच में मरा गया? रावण से तुलना कर तनुश्री दत्ता बोलीं  'वो डेढ़ शाना असुर...'
Image Credit : X

नाना पाटेकर क्या सच में मरा गया? रावण से तुलना कर तनुश्री दत्ता बोलीं- 'वो डेढ़ शाना असुर...'

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर से अपना रुख दोहराया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो जारी किया जिसमें न सिर्फ नाना को रावण से तुलना की बल्कि ये भी सवाल उठाया कि क्या वो सच में गए हैं या ये कोई बचने का तरीका है। तनुश्री ने कहा कि कुछ आत्माएं इतनी काली होती हैं कि मरने के बाद भी उनकी आलोचना बंद नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से पूछा कि अगर मरने के बाद किसी की आलोचना नहीं करनी चाहिए तो फिर हर साल रावण का पुतला क्यों जलाया जाता है। ये बयान नाना के #मीटू विवाद को दोबारा चर्चा में ले आया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
तनुश्री का नया वीडियो और ईविल डेड वाला बयान
Image Credit : Instagram

तनुश्री का नया वीडियो और ईविल डेड वाला बयान

तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी और वीडियो में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जो लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं वो इतने ट्रिगर क्यों हो रहे हैं। जिस शख्स ने उनकी जिंदगी खराब की, गुंडे भेजकर परेशान किया और काम खराब किए, उसके बारे में बोलने पर क्यों नाराजगी। उन्होंने ईविल डेड शब्द को समझाते हुए कहा कि ईविल मतलब शैतान और डेड मतलब चला गया। शैतान चला गया। तनुश्री ने दावा किया कि नाना ने कभी माफी नहीं मांगी और उनकी जिंदगी में कई मुश्किलें पैदा कीं।

36
रावण से तुलना और धर्म का तर्क
Image Credit : Instagram

रावण से तुलना और धर्म का तर्क

तनुश्री ने उन लोगों का जवाब दिया जो कह रहे थे कि मरने के बाद किसी की आलोचना नहीं करनी चाहिए। उन्होंने पूछा कि फिर हजारों साल बाद भी रावण का पुतला क्यों जलाया जाता है। हनुमान जी ने अपनी पूंछ से लंका जलाई थी, रावण को श्रद्धांजलि क्यों नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि उनके धर्म में सिखाया गया है कि बुराई मरने के बाद भी बुराई ही रहती है। तनुश्री ने दावा किया कि उन्हें ईश्वर ने अधिकार दिया है कि नाना के भाग्य में प्रेतलोक लिखें। तेरहवीं तक प्रेतलोक में रहें, फिर नर्क की सबसे अंधेरी जगहों में जाएं क्योंकि वहीं उन्होंने उन्हें डालने की कोशिश की।

View this post on Instagram

A post shared by Tanushree Dutta Miss India Universe (@iamtanushreeduttaofficial)

46
मौत की सच्चाई पर उठाया सवाल
Image Credit : Instagram/tanushree dutta

मौत की सच्चाई पर उठाया सवाल

तनुश्री ने नाना को अभद्र इंसान और डेढ़ शाना असुर कहते हुए ये भी शक जताया कि क्या वो सच में मरे हैं या ये भागने की कोई तरकीब है। अगर सच में मरे हैं तो इस दुनिया से सबसे बड़ी शैतानी हस्ती चली गई है। उन्होंने इस शक को सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सल्यान के मामलों से जोड़ा। तनुश्री ने कहा कि कुछ लोग मरने के बाद भी ट्रोल करवाते हैं और नकारात्मक शक्तियां छोड़ जाते हैं।

56
काला जादू और मरण क्रिया के आरोप
Image Credit : Instagram

काला जादू और मरण क्रिया के आरोप

वीडियो में तनुश्री ने आरोप लगाया कि नाना और उनके लोगों ने उनके खिलाफ मरण क्रिया की। उन्होंने दावा किया कि वो उज्जैन महाकाल के आशीर्वाद लेने भाग गईं और पनाह मिली। उन्होंने कहा कि औरतों को प्रभावित करके कोई शक्तिशाली नहीं बनता। किसी मासूम को दबाना दुखदायी बात है। तनुश्री का कहना है कि वो चुनी गई हैं कि अलग-अलग जगहों की गंदगी साफ करें और मजबूत पेड़ उगाएं।

66
परिवार की तरफ से कोई जवाब नहीं
Image Credit : Instagram

परिवार की तरफ से कोई जवाब नहीं

नाना पाटेकर के परिवार की तरफ से तनुश्री के इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। नाना का निधन हृदय गति रुकने से हुआ था और अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हुआ। तनुश्री के बयानों ने एक बार फिर 2008 के हॉर्न ओके प्लीज सेट पर हुए विवाद और 2018 के #मीटू आरोपों को ताजा कर दिया है। केस सबूतों के अभाव में बंद हो गया था, लेकिन तनुश्री अपना पक्ष दोहराती रही हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Starlink licence: कंगना रनौत के तीखे तेवर, 'कोई अरबपति नेशन पॉलिसी तय नहीं करेगा...'
Recommended image2
Nana Patekar 5 Unheard Facts: नाना पाटेकर थे हिट फिल्म खलनायक की 1st चॉइस, संजय दत्त से ऐसे हुई दुश्मनी!
Recommended image3
'साला मरते-मरते भी...', तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को भस्मासुर का बाप बताकर किया बड़ा हमला!
Recommended image4
नाना पाटेकर एक दिन में पी जाते थे 60 सिगरेट, फिर एक मौत ने बदल दी पूरी कहानी!
Recommended image5
रेखा की निजी जिंदगी का बड़ा सच! हनीमून पर पति की वो असलियत जान रह गई थीं हैरान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved