नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने उन्हें ‘भस्मासुर का बाप’ कहा। उन्होंने माफी, कथित उत्पीड़न, #MeToo के बाद की परेशानियों और ट्रोलिंग पर तीखे बयान दिए।
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने नाना के लिए बेहद तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। तनुश्री ने उन्हें ‘भस्मासुर का बाप’ बताते हुए कहा कि उन्हें नरक में भी जगह मिलने से पहले 200 साल तक प्रेत लोक में पश्चाताप करना पड़ेगा। उन्होंने नाना को श्रद्धांजलि देने वालों पर भी सवाल उठाए और कहा कि लोगों को शोक जताते देखकर उन्हें हंसी आ रही थी। तनुश्री ने #MeToo के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों, कथित परेशानियों और उन्हें ट्रोल करने वालों को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की।
नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता का बड़ा हमला
बॉलीवुड ठिकाना की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में तनुश्री दत्ता नाना पाटेकर को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करती नजर आईं। उन्होंने कहा कि अभिनेता के निधन के बाद भी उन्हें ऐसा महसूस हुआ, जैसे वह उन्हें परेशान कर गए हों। तनुश्री ने कहा, “मतलब यह साला मरते-मरते भी ना मुझे परेशान कर गया। यह 200 साल तक पश्चाताप करेगा प्रेत लोक में, फिर जाएगा नरक। जितने आप लोगों ने डीमंस और शैतान के नाम सुने हैं ना, शुम्भ-निशुम्भ, भस्मासुर, ये इन सबका बाप था। सोचिए कितना मैंने कष्ट झेला होगा। तो आप लोग जब श्रद्धांजलि दे रहे थे ना, मुझे हंसी आ रही थी। मैंने बोला, वाह, ये लो।”
‘किसी के मरने से पाप नहीं धुल जाते’, तनुश्री ने क्यों कही ये बात?
तनुश्री ने अपने बयान में कहा कि अलग-अलग लोगों के साथ किसी व्यक्ति के अनुभव अलग हो सकते हैं, लेकिन वह अपने साथ हुई घटनाओं को बेहतर जानती हैं। उनके मुताबिक, वह पुराने विवाद को दोबारा उठाना नहीं चाहती थीं, इसलिए उन्होंने कुछ समय तक अपनी प्रतिक्रिया सामने नहीं रखी। हालांकि, लोगों की प्रतिक्रियाओं के बाद उन्होंने बोलने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें : नाना पाटेकर के निधन को 'शैतान की मौत' कह घिरीं तनुश्री दत्ता! अब सपोर्ट में उतरीं 2 बॉलीवुड गर्ल
तनुश्री ने कहा, “दुनिया का एक्सपीरियंस किसी इंसान के साथ अलग हो सकता है, लेकिन मेरा एक्सपीरियंस तो मुझे पता है ना। एक इंसान के साथ। और मैं तो गड़े मुर्दे उखाड़ना भी नहीं चाहती थी। इसलिए मैंने अपना रिएक्शन प्रिजर्व रखा, ताकि कुछ दिनों बाद मैं अपना रिएक्शन दूंगी। लेकिन कोई मर गया है, इसका मतलब यह तो नहीं है ना कि उसने जिंदगी जीते जी जितने कांड किए हैं, वो सारे वाइप आउट हो जाते हैं। उसने जितने लोगों को परेशान किया है, जितने लोगों को विक्टिमाइज किया है, वह क्या खाता बंद हो जाता है?”
माफी मांगने की बात पर क्या बोलीं तनुश्री दत्ता?
तनुश्री ने उन लोगों की सोच पर भी सवाल उठाए, जो नाना पाटेकर को माफ करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि माफी की उम्मीद रखने वाले व्यक्ति को पहले अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए और उसके लिए पश्चाताप करना चाहिए।
उनके शब्दों में, “लोग माफ करने की बात कर रहे हैं। अरे भाई, भगवान भी बिना माफी मांगे माफ नहीं करता। अगर भगवान से भी माफी मांगनी है ना, भगवान से भी अगर माफी की अपेक्षा कोई रखता है, तो उस इंसान को पश्चाताप करना पड़ता है। और पहले तो माफी मांगनी पड़ती है। अपने गुनाह को कबूलना पड़ता है कि हां, मैंने यह गुनाह किया है। हां, मैंने किसी की जिंदगी बर्बाद की। हां, मैंने किसी के साथ बहुत गलत किया। हां, मैंने झुंड मिला के, ग्रुप मिला के, बाकियों को मिला के, एक इंसान के पीछे हम हाथ धो के पड़ गए। उसको उसका जीना हराम कर दिया।”
#MeToo के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों पर क्या बोलीं तनुश्री?
तनुश्री ने दावा किया कि #MeToo आंदोलन के बाद उनकी जिंदगी काफी बदल गई। उन्होंने कहा कि पहले वह नियमित रूप से वर्कआउट करती थीं और बिना डरे कहीं भी आ-जा सकती थीं, लेकिन बाद में उन्हें कई ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ा, जिनसे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ीं।
यह भी पढ़ें :'सुशांत को परेशान कर मार डाला', तनुश्री दत्ता ने बड़े आरोप के साथ नाना पाटेकर मौत को बताया चमत्कार!
अभिनेत्री ने कहा, “आप लोगों को पता है, मी टू मूवमेंट के बाद से मेरी क्या हालत रही है? जो लड़की हफ्ते में पांच दिन वर्कआउट करती थी। जो लड़की बिंदास दुनिया में बिना डरे हर जगह मैं घूमती-फिरती थी, जिसको कभी कोई सिक्योरिटी इंसिडेंट नहीं हुए। जब मैं मॉडल थी, जब मैं मिस इंडिया थी, जब मैं एकदम टॉप पीक पर एक्ट्रेस थी, तब भी मुझे सिक्योरिटी इश्यूज कभी नहीं हुए। मुझे कभी कहीं पर ट्रैवलिंग में तकलीफ नहीं हुई। मी टू के बाद मेरे साथ ऐसी-ऐसी घटनाएं घटी हैं ना, यह कुछ तो बोलने लायक भी नहीं है। आपके इंस्टाग्राम में आप शरीफ... आप शरीफों का ना शर्म से चेहरा पानी-पानी हो जाएगा। मतलब यह साला मरते-मरते भी ना मुझे परेशान कर गया।”
ट्रोल करने वालों पर क्यों भड़कीं तनुश्री दत्ता?
नाना पाटेकर के निधन के बाद सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना पर भी तनुश्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें हर टिप्पणी का जवाब देने या सफाई पेश करने की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक, कुछ लोग व्यूज और लाइक्स बढ़ाने के लिए उन्हें निशाना बना रहे हैं।
तनुश्री ने कहा, “मुझे जरूरत नहीं है आकर एक्सप्लेनेशन देने की। लेकिन यह जो वेव ऑफ नेगेटिविटी चल रही है ना, कुछ फालतू से साइड से, यूट्यूब और सोशल मीडिया पीपल अपने व्यूज और लाइक्स बढ़ाने के लिए बस अपनी टिप्पणी कर रहे हैं मुझ पर। अरे, तुम अपनी जिंदगी, तुम अपने आप को मेरी परिस्थिति में रह के देखो। अरे, तुम लोग चार दिन नहीं झेल पाओगे जो मैंने झेला है। 2018 के बाद चीजें बहुत खराब थीं। 2020 के बाद मेरी जान पे हमले हुए हैं। कितने ही इंसिडेंट्स हैं। मैंने तो इंटरव्यूज में थोड़े-बहुत बताए हैं।”
तनुश्री ने इस बयान के जरिए आलोचना करने वालों से अपनी परिस्थिति को समझने की अपील की और कहा कि उन्होंने जिन परेशानियों का सामना किया है, उनके बारे में वह पहले भी कुछ इंटरव्यू में बात कर चुकी हैं।
नाना पाटेकर को ‘शरीफ’ कहने वालों पर तनुश्री ने क्या कहा?
नाना पाटेकर को अच्छा या शरीफ इंसान कहने वालों पर निशाना साधते हुए तनुश्री ने बेहद कठोर शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, “कौन सा शरीफ आदमी है? अंडरवर डॉन मान्या सुरवे का खुद का कजन है ये। नाना पाटेकर साला शैतान की दुम, यह शैतान मरा है। आज शैतान, मेरे जीवन का सबसे जो बड़ा असुर था ना, जिसने जीना हराम मेरा करके रखा था।”

इसके बाद तनुश्री ने बताया कि कथित तौर पर लगातार परेशानियों से जूझने के कारण वह बेहद थक चुकी थीं। उन्होंने कहा, “मैं कसम महादेव की, मैं कुछ दिनों पहले इतना थक-हार गई थी। बस कुछ दिनों पहले की बात है। मैं काली मंदिर में जाकर रोया करती थी। इन लोगों ने मुझे इतना परेशान किया है और मुझे पता नहीं कि मेरी परेशानी झट से बंद हो जाएगी, क्योंकि अकेला तो था नहीं ना। यह बॉलीवुड माफिया का एक हिस्सा था, जो आज मरा है। एक मरा है। मेरे दिल को सुकून पहुंचा है कि मेरे कान्हा ने, मेरे कृष्णा ने मेरी लाज रख ली।”
