Shah Rukh Khan Actor Sharad Kapoor Seeking Work: चार पेट डॉग्स से दूर होने के बाद शरद कपूर ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने काम की अपील करते हुए आर्थिक तंगी की खबरों पर भी जवाब दिया है।

शाहरुख़ खान के साथ फिल्म 'जोश' में विलेन बनकर दर्शकों के बीच पहचान बनाने वाले एक्टर शरद कपूर इन दिनों अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर को लेकर चर्चा में हैं। उनके चार पालतू कुत्तों को एनिमल वेलफेयर सेंटर भेजे जाने और वॉकर के सहारे चलते वीडियो सामने आने के बाद फैंस परेशान हो गए थे। अब शरद ने खुद सामने आकर अपनी स्थिति साफ की है। उन्होंने बताया कि उन्हें आर्थिक मदद नहीं, बल्कि फिल्मों और दूसरे प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका चाहिए। साथ ही एक्टर ने अपनी चोट और वापसी की योजना के बारे में भी बताया।

Sharad Kapoor Work Appeal: शरद कपूर ने इंडस्ट्री से मांगा काम?

  • शरद कपूर से मिलने पहुंचीं एक्ट्रेस और एनिमल एक्टिविस्ट जया भट्टाचार्य ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें शरद ने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) और फिल्म इंडस्ट्री से अच्छे काम के मौके देने की अपील की।
  • उन्होंने कहा, “मैं सिंटा से अपील करना चाहता हूं कि मैं अच्छे काम की तलाश में हूं। मुझे आपके सपोर्ट की जरूरत है। मुझे पता है कि आपने हमेशा अपने आसपास के लोगों का साथ दिया है। आपका थोड़ा सा मोरल सपोर्ट भी मेरे लिए काफी है।”
View post on Instagram
 

Sharad Kapoor Financial Condition: क्या आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं एक्टर?

  • अपने आर्थिक हालात को लेकर लग रही अटकलों पर शरद ने साफ किया कि पैसे की समस्या नहीं है। वह सिर्फ दोबारा काम शुरू करना चाहते हैं।
  • एक्टर ने कहा, “मैं एक बेहतरीन एक्टर हूं और आप यह जानते हैं। पैसे की कोई समस्या नहीं है। बस एक ही बात है कि मैं फिर से काम शुरू करने का इंतजार कर रहा हूं।”

Sharad Kapoor Health Update: बार्सिलोना में कैसे लगी थी पैर में चोट?

  • शरद ने बताया कि बार्सिलोना में फुटबॉल खेलते समय उनके पैर में चोट लगी थी।
  • इस घटना को याद करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं बेवकूफ की तरह बार्सिलोना में फुटबॉल खेलने चला गया। वहां सभी बड़े खिलाड़ी थे। उन्हें देखकर मुझे लगा कि मैं भी मेसी हूं। इसी सोच में मैंने अपने पैर को चोटिल कर लिया। एक दूसरे खिलाड़ी का पैर बस मेरे पैर से छू गया और मुझे समझ आ गया कि चोट लग चुकी है।”
  • एक्टर के मुताबिक, डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह ठीक होने के लिए करीब दो महीने का समय बताया है।

Sharad Kapoor Comeback: कब दोबारा काम शुरू करेंगे एक्टर?

  • शरद को उम्मीद है कि वह जनवरी 2027 से काम पर लौट सकेंगे। वह फिल्मों और टीवी के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी काम करना चाहते हैं।
  • उन्होंने नेटफ्लिक्स और जियो जैसे प्लेटफॉर्म्स का जिक्र करते हुए कहा कि इनकी पहुंच काफी बड़ी है और यहां काम करने का मौका मिलना उनके लिए खुशी की बात होगी।
  • शरद ने साफ किया कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता फिर से एक्टिंग शुरू करना है।