पवन सिंह को भुला अब किसे डेट कर रहीं अक्षरा सिंह, बोलीं-जल्द बताऊंगी पार्टनर का नाम

Published : May 03, 2026, 10:38 PM IST
akshara singh

सार

भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह रिलेशनशिप में हैं और किसी को डेट कर रही हैं। उन्होंने अपने पुराने रिश्ते को पीछे छोड़ दिया है और अब अपनी जिंदगी को खुलकर जी रही हैं।

Akshara Singh New Relationship After Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने काम के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। उनके फैंस हमेशा उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने खुलासा किया है कि वह किसी को डेट कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने अब तक उस शख्स का नाम नहीं बताया। फैंस का मानना है कि अक्षरा सिंह एक्स बॉयफ्रेंड पवन सिंह को भुलाकर अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं।

विवादों पर अक्षरा सिंह का जवाब

अक्षरा सिंह ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अपने पुराने विवादों पर भी बात की। जब उनसे पवन सिंह के साथ जुड़े विवादों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा- उन्हें इन खबरों को पढ़ने का समय नहीं मिलता। वह सिर्फ अपने काम पर ध्यान देती हैं और यह यह सब नेगेटिविटी है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी नकारात्मक बात को दिल पर लेने की जरूरत नहीं है।

पुराने रिश्ते को भुला चुकी हैं अक्षरा सिंह

जब उनसे पुराने समय को याद करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि वह सब कुछ भूल चुकी हैं। जो भी उनकी जिंदगी में नेगेटिव था, उसे वह पीछे छोड़ चुकी हैं। वह अब उस बारे में सोचना नहीं चाहतीं।

पवन सिंह पर क्या बोली एक्ट्रेस?

अक्षरा सिंह से जब पवन सिंह की अच्छाइयों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, पवन सिंह ने जितना अच्छा किया, उससे ज्यादा बुरा भी हुआ। अब उन्हें कुछ खास अच्छा याद नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि पवन सिंह एक अच्छे सिंगर हैं लेकिन एक्टर के तौर पर वह दिनेशलाल यादव (निरहुआ) को बेहतर मानती हैं।

ब्रेकअप के बाद जिंदगी में आया बदलाव

अक्षरा सिंह ने बताया कि दिल टूटने के बाद उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है। पहले वह शांत और रिजर्व रहती थीं, उन्हें लोगों की सोच की चिंता रहती थी लेकिन अब वह खुलकर जीती हैं। उन्हें किसी बात का डर नहीं है।

अक्षरा सिंह ने किया प्यार का खुलासा

इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने बताया कि वह इस समय रिलेशनशिप में हैं और किसी को डेट कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने नाम बताने से मना कर दिया। अक्षरा सिंह ने कहा, “प्यार दोबारा हुआ है और अभी चल रहा है। पुराना सब कुछ बीत चुका है, अब मैं वर्तमान पर ध्यान दे रही हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि वह अभी अपने रिश्ते को समय देना चाहती हैं और सही समय आने पर वह अपने पार्टनर के बारे में बताएंगी।

शादी को लेकर क्या बोलीं अक्षरा सिंह?

शादी के सवाल पर अक्षरा सिंह ने कहा कि अभी वह इस बारे में कुछ तय नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा, “मैं अभी प्यार के शुरुआती दौर में हूं, थोड़ा समय बीतने दीजिए, फिर आगे की सोचेंगे।” उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि वह अभी अपने पार्टनर का नाम इसलिए नहीं बता रहीं क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं 'नजर' न लग जाए।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Pati Patni Aur Wo 2: होस्ट ने ऐसा क्या कहा, भरी महफिल शर्म से लाल हुईं सारा अली खान
Actor Sudesh Kumar Death: 95 साल की उम्र में एक्टर सुदेश कुमार का निधन, जानें किस बीमारी ने ली जान