
भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को फैंस ने अक्सर हंसते-मुस्कुराते और बेबाक अंदाज में देखा है। लेकिन हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। दरअसल, एक युवक के व्यवहार से नाराज अक्षरा सिंह ने भरी महफिल में उसे जमकर फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने Gen Z को लेकर भी अपनी बात रखी। उनका गुस्सेवाला रूप देखकर कार्यक्रम में मौजूद लोग हैरान रह गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Do a little bit of flirting/ it's a good thing, but don't go overboard
I'm a girl from your own home, it'll feel nice
You humiliate girls, don't you feel ashamed? Zen G, this isn't its name, but rather it's about respecting girls
Brighten the name of Bihar, Akshara Singh https://t.co/YkpClVZp4l
— Omkara (@OmkaraRoots) October 20, 2026
अक्षरा सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर उन्हें Gen Z बनना है, तो उन्हें उन युवाओं से सीखना चाहिए जो सम्मान के साथ पेश आते हैं। उन्होंने कहा, “Gen Z है लड़कियों का सम्मान करना। Gen Z है हमारे घर की औरतों की मान-मर्यादा को पहचानना। अगर आपको Gen Z बनना है तो अभी के नए Gen Z से मिलिए, जो यहां बड़े सम्मान के साथ खड़े हैं। बिहार का नाम रोशन करो।”
अक्षरा सिंह को इस तरह गुस्से में देखकर उनके फैंस भी हैरान हैं। आमतौर पर उन्हें मुस्कुराते हुए और बेबाक अंदाज में अपनी बात रखते हुए देखा जाता है। हालांकि, इस वायरल वीडियो में उनका सख्त रुख देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवक के व्यवहार पर खुलकर नाराजगी जताई और महिलाओं के सम्मान का मुद्दा उठाया। इसी वजह से उनका वीडियो चर्चा में है।
अक्षरा सिंह भोजपुरी मनोरंजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शामिल हैं। भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ उन्होंने हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री में भी काम किया है। उनकी लोकप्रियता के कारण उनके कार्यक्रमों और सार्वजनिक बयानों पर भी फैंस की नजर रहती है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उनका अफेयर एक समय काफी चर्चा में रहा। हाल ही में पवन सिंह ने अक्षरा को बाबू-बेटा कहा, जिसके बाद कपल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।