
'जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइजी को लेकर एक नई खबर सामने आई हैं। अरशद वारसी एक बार फिर वकील जगदीश त्यागी उर्फ जॉली के किरदार में लौटने वाले हैं। लेकिन अक्षय कुमार के लिए यह खबर थोड़ी बुरी हो सकती है, क्योंकि बताया जा रहा है कि इसमें अक्षय कुमार नहीं दिखेंगे। ‘जॉली एलएलबी 4’ सीरीज की पिछली फिल्मों से आगे बढ़ने के बजाय पुरानी कहानी की ओर लौटेगी। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन आखिरी चरण में है। इसकी शूटिंग जनवरी 2027 तक पूरी करने की योजना है।
‘जॉली एलएलबी 4’ को लेकर सबसे दिलचस्प जानकारी यह है कि यह सीक्वल नहीं, बल्कि प्रीक्वल होगी। यानी फिल्म में पिछली कहानियों के बाद की घटनाएं दिखाने के बजाय पहले के दौर की कहानी दिखाई जाएगी। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि फिल्म की कहानी फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने के बजाय पीछे की ओर ले जाएगी। इससे दर्शकों को अरशद वारसी के किरदार जगदीश त्यागी के शुरुआती दिनों को देखने का मौका मिल सकता है।
‘जॉली एलएलबी’ की पहली फिल्म में अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। लेकिन दूसरी किस्त में मेकर्स ने अक्षय कुमार को कास्ट किया। अक्षय ने ‘जॉली एलएलबी 2’ में जगदीश्वर मिश्रा नाम के वकील का किरदार निभाया था। इसके बाद ‘जॉली एलएलबी 3’ में दोनों कलाकार एक साथ आए। फिल्म में अरशद और अक्षय अपने-अपने जॉली वाले किरदारों के साथ कोर्टरूम में आमने-सामने नजर आए थे। दोनों की टक्कर ने फ्रेंचाइजी को एक नया मोड़ दिया। अब चौथी फिल्म में अरशद वारसी को लीड रोल में रखने की खबर सामने आई है।
इसे भी पढ़ें: ‘मुझे मेरा घी दिला दो’, KBC में 2 साल का घी जीतने वाले सैफ अली खान का क्यों छलका दर्द?
‘जॉली एलएलबी’ साल 2013 में रिलीज हुई थी। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अरशद वारसी ने छोटे शहर के वकील जगदीश त्यागी का किरदार निभाया था। कोर्टरूम ड्रामा, कॉमेडी और सामाजिक मुद्दों के मेल ने फिल्म को दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया। फिल्म में सौरभ शुक्ला ने जज सुंदरलाल त्रिपाठी की भूमिका निभाई थी। अमृता राव और बोमन ईरानी भी अहम किरदारों में नजर आए थे। साल 2025 में रिलीज हुई ‘जॉली एलएलबी 3’ में अरशद और अक्षय दोनों नजर आए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।