Akshara Singh Viral Video: पहले लगाई फटकार, फिर बोलीं- ‘Now I Love You’, पटना का वीडियो वायरल

Published : Oct 20, 2026, 04:42 PM IST
Akshara Singh Patna Viral Video

सार

Akshara Singh Patna Viral Video: अक्षरा सिंह वायरल वीडियो में पहले दर्शक को फटकार लगाती दिखीं, फिर गलती मानते ही बोलीं ‘Now I Love You’। पटना के इस वीडियो में आखिर क्या हुआ? देखें

Akshara Singh Now I Love You: भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पटना में हुए एक कार्यक्रम का है, जहां स्टेज पर मौजूद अक्षरा एक दर्शक के व्यवहार से नाराज नजर आती हैं। वह उसे महिलाओं का सम्मान करने की सीख देती हैं। हालांकि, बातचीत के दौरान जब वह व्यक्ति अपनी गलती मान लेता है, तो अक्षरा का अंदाज भी बदल जाता है। वह मुस्कुराते हुए कहती हैं, ‘Now I love you।’ उनकी यह प्रतिक्रिया अब लोगों का ध्यान खींच रही है।

क्या है Akshara Singh Viral Video में?

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे वीडियो में अक्षरा सिंह हाथ में माइक लेकर सामने मौजूद एक व्यक्ति को समझाती दिखाई देती हैं। बातचीत के दौरान वह कहती हैं, ‘लड़कियों का सम्मान करना सीखिए।’ इस दौरान वह ‘ठेठरई’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए भी व्यक्ति को उसके व्यवहार को लेकर समझाती हैं। शुरुआत में अक्षरा का लहजा सख्त नजर आता है। वह महिलाओं के साथ सम्मान से पेश आने की बात करती हैं और जेनरेशन Z यानी Gen Z का जिक्र भी करती हैं। इसके बाद, जब संबंधित व्यक्ति अपनी गलती स्वीकार करता है, तो अक्षरा कहती हैं, ‘आपने गलती मानी, I love you… Now I love you।’ उनकी यह बात बातचीत का माहौल बदल देती है। जहां शुरुआत में वह नाराजगी जाहिर कर रही थीं, वहीं गलती मानने के बाद उनका जवाब हल्के-फुल्के अंदाज में सामने आता है। नीचे देखें अक्षरा सिंह का वायरल वीडियो-

ये भी पढ़ें- 'अक्षरा सिंह तो मेरा बाबू है', दुर्गा पूजा के भरे इवेंट में पवन सिंह ने कही दिल की बड़ी बात

महिलाओं के सम्मान पर अक्षरा सिंह ने क्या कहा?

इस वीडियो में सबसे अहम बात महिलाओं के सम्मान को लेकर अक्षरा सिंह का संदेश है। उनका जोर इस बात पर दिखाई देता है कि महिलाओं से बातचीत करते समय उनके प्रति सम्मानजनक व्यवहार जरूरी है। गलती स्वीकार करने के बाद उन्होंने जिस तरह अपनी प्रतिक्रिया बदली, वही इस क्लिप का चर्चा में रहने वाला हिस्सा बन गया है। हालांकि, वायरल वीडियो में बातचीत का सिर्फ एक हिस्सा दिखाई देता है। दर्शक ने पहले क्या कहा या किस व्यवहार के कारण अक्षरा नाराज हुईं, यह स्पष्ट नहीं है।

ये भी पढ़ें- अक्षरा सिंह से प्यार, फिर ज्योति से शादी..पवन सिंह की जिंदगी में कैसे आया रिश्तों का तूफान?

कौन हैं अक्षरा सिंह?

अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और गायिका हैं। फिल्मों और गानों के अलावा वह स्टेज शो के जरिए भी दर्शकों से जुड़ती हैं। उनकी लोकप्रियता के कारण लाइव कार्यक्रमों के ऐसे पल भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचते हैं। फिलहाल, पटना के कार्यक्रम का बताया जा रहा यह वीडियो महिलाओं के सम्मान और अक्षरा के जवाब को लेकर चर्चा में है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

‘रामायणम्’ की रिलीज से पहले यश ने फैंस से की खास रिक्वेस्ट, बोले- छोटी-छोटी गलतियां न निकालें
कौन थे 37 साल के एक्टर कार्तिक सुदेश, चाचा की मौत के 2 दिन बाद हुआ जिनका निधन!