Welcome To The Jungle Director House: फिल्म वेलकम टू द जंगल के डायरेक्टर कौन है? फिल्म वेलकम टू द जंगल के डायरेक्टर का घर कहां है और अंदर से कैसा दिखता है? फिल्म वेलकम टू द जंगल के डायरेक्टर के परिवार में कौन-कौन है?
हालिया रिलीज फिल्म वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म 100 करोड़ क्लब में जल्दी ही एंट्री मारने वाली है। इसी बीच आपको फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान के आलीशान घर की इनसाइड फोटोज दिखाने जा रहे हैं। नीचे दिखे उनके घर का मॉडर्न डिजाइन, रॉयल डेकोरेशन और आरामदायक स्पेस।
25
अहमद खान के घर का इंटीरियर
मुंबई में अहमद खान अपने आलीशान घर में रहते हैं। खान के परिवार में उनकी पत्नी शायरा अहमद खान और दो बेटे-अजान और सुभान हैं। उनके घर का इंटीरियर बेहद खास है। यहां वर्साचे थीम वाली सजावट से लेकर 3 करोड़ की असली बैटमोबाइल तक, उनका घर किसी सपनों के महल जैसा है।
35
अहमद खान का डाइनिंग हॉल
अहमद खान के घर में शानदार डाइनिंग एरिया है। यहां शाही लुक वाली डाइनिंग टेबल लगी है। इसके साथ ही रूम में बेहतरीन लाइटिंग है और शानदार सजावट भी देखने को मिलती है। डाइनिंग रूम की तरफ जाने वाले दरवाजे से पहले एंट्री एरिया में एक बड़ा और सुंदर झूमर लगा है।
45
अहमद खान के घर में एंटीक शोपीस
अहमद खान के घर में एंट्री पर एंटीक शोपीस रखे हैं, जिन्हें तुर्की से मंगवाया गया है। जहां एक वॉल हैंगिंग उनके परिवार को दिखाती है। वहीं सेंटर टेबल का बेस 4000 साल पुराना है। इस जगह पर उनके बच्चों के लिए डिज्नीलैंड और यूनिवर्सल स्टूडियोज जैसी जगहों से लाए गए तोहफे भी रखे थे।
55
अहमद खान का लिविंग रूम
अमहद खान के घर में कुशन कवर, वॉलपेपर और कालीन से लेकर लैंप तक, पूरा लिविंग एरिया लग्जरी ब्रांड वर्साचे की थीम के हिसाब से सजाया गया था। उन्होंने घर को असल में बहुत सादगी से सजाया है। ये कोई गॉथिक स्टाइल नहीं है बल्कि एकदम बेसिक है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।