
अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म Welcome To The Jungle को लेकर चर्चा में हैं। लंबे इंतजार के बाद फिल्म का पहला ऑफिशियल पोस्टर बुधवार को रिलीज किया गया है, जिसने फैन्स की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है। पोस्टर की सबसे खास बात ये है कि इसमें एक साथ कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं, जिससे साफ है कि ये फिल्म एंटरटेनमेंट का जबरदस्त पैकेज साबित होने वाली है। वेलकम फ्रेंचाइजी पहले ही अपनी शानदार कॉमेडी और दमदार स्टारकास्ट के लिए दर्शकों के बीच पॉपुलर रही है और अब वेलकम टू द जंगल से भी ऐसी ही उम्मीदें की जा रही हैं। सोशल मीडिया पर पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अक्षय कुमार की इस आई पहली फिल्म भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। अब फैन्स उनकी दूसरी फिल्म वेलकम टू द जंगल की रिलीज का इंततजार कर रहे हैं। फिल्म इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है, इसी बीच अक्षय ने फिल्म का पहला ऑफिशियल पोस्टर शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर कर लिखा- जंगल के लिए दुआ करें। हम बेवकूफों के लिए दुआ करें। #WelcomeToTheJungle का ट्रेलर कल आएगा! 26 जून, 2026 से सिनेमाघरों में हंगामा शुरू होगा। #FirozANadiadwallah @khan_ahmedasas #CapeOfGoodFilms. इस पोस्टर में अक्षय किसी को देखकर हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, अन्य स्टार्स भी हौरान और डरे हुए दिख रहे हैं। इस पोस्टर पर फैन्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। ज्यादातर का कहना है कि उनसे फिल्म देखने का इंतजार नहीं हो रहा है।
ये भी पढ़ें... Welcome To The Jungle Trailer: इस दिन आएगा अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर
फिल्म वेलकम टू द जंगल के रिवील हुए पोस्टर में करीब 17 स्टार्स नजर आ रहे हैं। इनके नाम हैं अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, जैकलीन फर्नांडिज, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, तुषाप कपूर, श्रेयष तलपड़े, रवीमा टंडन, अरशद वारसी, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, दलेर मेहंदी, मुकेश तिवारी, जॉनी लीवर आदि। वैसे, आपको बता दें कि इस फिल्म तकरीबन 34 स्टार्स नजर आएंगे। डायरेक्टर अहमद खान की ये फिल्म 26 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म वेलकम टू ग जंगल का ट्रेलर 11 जून को रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ये ट्रेलर करीब 3 मिनट का होगा। खबरों की मानें तो फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट ग्रैंड लेवल पर मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इसमें मूवी की पूरी स्टारकास्ट मौजूद होगी। बता दें कि ये वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरा फिल्म है। इसका पहला पार्ट 2007 में आया था, जबकि दूसरा पार्ट 2015 में रिलीज हुआ था। दोनों ही पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहे।
ये भी पढ़ें... अजय देवगन की Dhamaal 4 के सामने आए 4 मजेदार पोस्टर, फिल्म की फाइनल रिलीज डेट आउट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।