Bhooth Bangla OTT: पता चल गया अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी कब-किस ओटीटी पर आएगी

Published : May 28, 2026, 03:07 PM IST
akshay kumar horror comedy bhooth bangla ott release date when where to watch detail

सार

Akshay Kumar Bhooth Bangla OTT: अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ओटीटी पर कब रिलीज हो रही है? हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने मिलेगी? अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों में कब रिलीज हुई थी? 

Akshay Kumar Horror Comedy Bhooth Bangla On OTT: अक्षय कुमार की इस साल आई सबसे बेहतरीन हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ने सिनेमाघरों में खूब जलवा दिखाया। मूवी को लोग अभी भी पसंद कर रहे हैं। डायरेक्टर प्रियदर्शन की इस मल्टी स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। इसी बीच इसे लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए रेडी है। आपको बताते हैं कि ये कब और किस ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। नीचे पढ़े पूरी डिटेल…

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला किस ओटीटी पर आएगी

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी अक्षय कुमार और प्रियदर्शन एक दशक से भी ज्यादा समय बाद साथ में सेट पर लौटे। दोनों की री-यूनियन फिल्म भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाका किया। वधूसुर की काल्पनिक कहानी पर आधारित इस हॉरर-कॉमेडी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म को सिनेमाघरों में दो महीने पूरे होने वाले हैं, हालांकि, कुछ शो अभी भी चल रहे हैं। इसी बीच फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होनी की जानकारी सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म ओटीटी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसे 12 जून से देखा जा सकेगा। ये खबर सुनते ही फैन्स खुश हो गए हैं। वो दर्शक ज्यादा खुश है जो किसी वजह से सिनेमाघरों में फिल्म देखने नहीं जा पाए। बताया जा रहा है कि इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स को 60 करोड़ में बेचे गए हैं। 120 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म कमर्शियल रूप से बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।

ये भी पढ़ें.. Dhurandhar World Television Premiere: टीवी पर कब-कहां देखें रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर?

क्या है भूत बंगला की कहानी

भूत बंगला एक एनआरआई अर्जुन आचार्य (अक्षय कुमार) की कहानी है, जो अपनी बहन मीरा (मिथिला पालकर) को मंगलपुर स्थित अपने दादा की संपत्ति विरासत में मिलने के बाद अपने पैतृक घर लौटता है। वो अपनी बहन की शादी उसी हवेली में करने का फैसला करता है। हालांकि, उनके पिता डॉ. वासुदेव आचार्य (जिशू सेनगुप्ता) को इस प्लानिंग की जानकारी नहीं होती। जब उन्हें अर्जुन और मीरा के मंगलपुर आने का पता चलता है तो वे उन्हें पैतृक घर में शादी न करने की सलाह देते हैं। पता चलता है कि वधूसुर नाम का एक राक्षस मानव बलि के लिए दुल्हनों का अपहरण करता है। खतरा दरवाजे पर दस्तक दे इससे पहले अर्जुन सच्चाई का पता लगाने का फैसला करता है। इसके बाद क्या होता है, ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

भूत बांग्ला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार की इस साल की पहली फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय के अलावा तब्बू, असरानी, ​​परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं। ये फिल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के तहत अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित है। 120 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 239.51 करोड़ कमाए हैं।

ये भी पढ़ें.. बॉलीवुड-साउथ की 6 नई जोड़ियां मचाएंगी तहलका, एक पेयर को देखने सबसे ज्यादा बेताबी

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhinchak Pooja Wedding : ढिंचैक पूजा बनी दुल्हन, लोग ले रहे जमकर मजे, देखें शादी की तस्वीरें
बॉलीवुड-साउथ की 6 नई जोड़ियां मचाएंगी तहलका, एक पेयर को देखने सबसे ज्यादा बेताबी