
Bollywood South New Pairs In Upcoming Movies: आने वाले समय में बॉलीवुड-साउथ के हीरो-हीरोइनों की जोड़ियां सिल्वर स्क्रीन पर तहलका मचाते नजर आएंगी। इनमें कुछ जोड़ियां ऐसी भी हैं, जिन्हें देखने का फैन्स बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। इनमें से कुछ जोड़ियां तो इसी साल स्क्रीन पर नजर आएंगी और कुछ को साथ देखने के लिए 2027-28 तक इंतजार करना पड़ेगा। आइए, जानते हैं इन जोड़ियों के बारे में...
सलमान खान साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ नजर आएंगे। दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। इनकी जोड़ी को देखने फैन्स बेताब है। दोनों फिल्म SVC63 में नजर आएंगे। इसके डायरेक्टर वम्शी पेदीपल्ली हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म की शूटिंग मनाली में जोर-शोर से चल रही है। बताया जा रहा है कि मूवी में सिर्फ सलमान ही नहीं, बल्कि नयनतारा भी जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी। ये फिल्म 2027 की ईद के मौके पर रिलीज होगी।
डायरेक्टर एटली कुमार की फिल्म AA22xA6 में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी देखने मिलेगी। फिल्म की शूटिंग जोर शोर जारी है। बता दें कि फिल्म में अल्लू अर्जुन एक-दो नहीं बल्कि 3 रोल में नजर आएंगे। इसमें एक किरदार लीड हीरो का होगा, दूसरा विलेन और तीसरा एनिमेटेड होगा। ये एक टाइम ट्रैवल बेस्ड साइंस फिक्शन ड्रामा फिल्म है। बताया जा रहा है कि इसमें दीपिका एक्शन मोड में नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें.. Dhurandhar World Television Premiere: टीवी पर कब-कहां देखें रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर?
साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश, राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। दोनों फिल्म रफ्तार में नजर आएंगे। इसे राजकुमार की पत्नी पत्रलेखा प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होगी।
जाह्नवी कपूर साउथ एक्टर राम चरण के साथ रोमांस करती दिखेंगी। दोनों डायरेक्टर बुची बाबू सना की फिल्म पेड्डी में नजर आएंगे। मूवी 4 जून को रिलीज हो रही हैं। दोनों ही स्टार इन दिनों फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन कर रहे हैं। बता दें कि ये एक तेलुगु स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है और इसमें शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु भी नजर आएंगे।
साउथ सुरपरस्टार प्रभास के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी फिल्म स्पिरिट में नजर आएंगी। दोनों की साथ में ये पहली फिल्म है। डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी की ये फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खबरों की मानें तो इस फिल्म में प्रभास डबल रोल में नजर आएंगे, जिसमें एक रोल सख्त और ईमानदार पुलिस अफसर का होगा और दूसरा रोल गैंगस्टर होगा। ये एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर मूवी है।
साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में वे बॉलीवुड हसीना कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे। ये एक पीरियड गैंगस्टर एक्शन फिल्म है। इसमें यश डबल रोल में नजर आएंगे। डायरेक्टर गीतू मोहनदास की इस फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं है। हालांकि, बताया जा रहा है कि ये 14 अगस्त को रिलीज हो सकती हैं। बता दें कि मूवी की डेट 2 बार पोस्टपोन हो चुकी है।
ये भी पढ़ें.. Don 3 Controversy: स्क्रिप्ट पसंद थी फिर क्यों छोड़ी शाहरुख खान ने डॉन 3?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।