Farhan Akhtar Don 3 Controversy: फरहान अख्तर की डॉन 3 को लेकर क्या विवाद चल रहा है? डॉन 3 के लिए रणवीर सिंह के साथ क्या कॉन्ट्रोवर्सी हुई? शाहरुख खान ने आखिर क्यों डॉन 3 में काम करने से किया मना?
Why Shahrukh Khan Not Work In Don 3: डायरेक्टर फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 काफी समय से चर्चा में हैं और इसे लेकर आए दिन कई अपडेट्स सामने आ रही हैं। फिलहाल तो रणवीर सिंह द्वारा डॉन 3 छोड़ने के बाद भारी विवाद चल रहा है। इतना ही नहीं उनपर FWICE द्वारा बैन भी लगाया गया। इसी बीच एक खबर सामने आई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान ने डॉन 3 क्यों छोड़ी ये जानकारी रिवील हुई है। बताया जा रहा है कि उन्हें स्क्रिप्ट पसंद थी फिर भी मूवी करने से मना कर दिया।

शाहरुख खान ने क्यों छोड़ी थी डॉन 3?
सबकी नजरें डॉन 3 पर टिकी हैं क्योंकि इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को लगातार नए-नए विवादों का सामना करना पड़ रहा है। कास्टिंग की अफवाहों से लेकर स्टार कास्ट के फिल्म छोड़ने तक, इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी का भविष्य अनिश्चित बना हुआ है। फैन्स भी आधिकारिक अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैन्स रणवीर सिंह के कथित तौर पर फिल्म छोड़ने से पहले शाहरुख खान के डॉन के रूप में कमबैक की उम्मीद कर रहे थे। सुपरस्टार ने इससे पहले फरहान अख्तर की डॉन और डॉन 2 में लीड रोल प्ले किया था, जिससे ये फ्रेंचाइजी दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर हो गई थी। हालांकि, 2022 में आई खबरों में दावा किया गया कि शाहरुख स्क्रिप्ट से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे, इसलिए मूवी छोड़ दी थी। वहीं, बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया- ऐसा नहीं है कि शाहरुख को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी। बात सिर्फ इतनी थी कि वे पूरी तरह से आश्वस्त नहीं थे। वो जानते हैं कि डॉन एक आइकॉनिक किरदार है और वो तभी वापसी करना चाहते हैं जब उन्हें पूरा भरोसा हो। एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया कि पठान की सफलता के बाद किंग खान बड़े पैमाने पर मनोरंजन फिल्मों पर ध्यान देना चाहते थे और उस समय डॉन फ्रेंचाइजी में वापस आने के इच्छुक नहीं थे। सूत्र का कहना है कि एसआरके को लगा कि उन्होंने अपनी दो फिल्मों में डॉन को अपना सब कुछ दे दिया है।
ये भी पढ़ें.. Salman Khan Film Maatrubhum: सलमान खान की 'मातृभूमि' को लेकर बड़ा सवाल-रिलीज होगी या नहीं?
शाहरुख खान डॉन फ्रेंचाइजी के बारे में
शाहरुख खान की डॉन 1978 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन की रीमेक थी। ये फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिला था। महज 38 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 106.34 करोड़ का बिजनेस किया था। फिर इसका सीक्वल डॉन 2 2011 में रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहली फिल्म से ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया। 76 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 202.81 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके बाद से ही फैन्स इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो अब विवादों में फंस गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने के बाद नए डॉन की तलाश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें.. Dhurandhar World Television Premiere: टीवी पर कब-कहां देखें रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर?
