
रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह ने अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि शोहरत के चरम पर पहुंचने के बाद वह ड्रग्स, अहंकार और मानसिक तनाव में बुरी तरह फंस गए थे। हनी सिंह ने यह भी कहा कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने उन्हें कई बार चेतावनी दी थी कि नशे की आदत एक दिन उन्हें पूरी तरह बर्बाद कर देगी। सिंगर ने स्वीकार किया कि उस दौर में वह खुद को पहचान नहीं पा रहे थे और उनकी सोच पूरी तरह बदल चुकी थी। अब उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ABtalks पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान हनी सिंह ने कहा कि 2013-14 में सफलता के शिखर पर होने के बावजूद वह अंदर से खुश नहीं थे। उन्होंने कहा, “मैं अपने होश में नहीं था। मैं अलग तरह से चलता था, बात करता था और सबकी बेइज्जती करता था। मुझे लगता था कि सबकुछ मैंने ही किया है। मैं खुद को भगवान तक कहने लगा था। कम उम्र में पैसा और सफलता मिल रही थी और उसी दौरान मैं ड्रग्स भी कर रहा था। मैं एक बेहद खतरनाक मानसिक स्थिति में पहुंच गया था।”
यह भी पढ़ें : Shilpa Shetty की बहन को शादी ना करने पर मिला ताना तो भड़क गई, फिर दिया ऐसा जवाब कि हो गया वायरल
हनी सिंह ने बताया कि इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे उनकी हालत समझ चुके थे। उन्होंने कहा, “शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे लोग बेहद सरल इंसान हैं। उनमें कोई अंधेरा नहीं है। वे मुझे देखते थे और कहते थे कि जो मैं कर रहा हूं, वह गलत है। खासकर शाहरुख खान और अक्षय कुमार। शाहरुख खान ने कई बार मुझसे कहा था- ‘यह तुम्हें बिगाड़ देगा, खत्म कर देगा और बर्बाद कर देगा।’”
हनी सिंह ने इस बातचीत में साफ कहा कि वह अपनी बर्बादी के लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को जिम्मेदार नहीं मानते। उनके मुताबिक, यह सब उनकी अपनी गलतियों और फैसलों का नतीजा था। ‘देसी कलाकार’ की सफलता के बाद वह बाइपोलर डिसऑर्डर और ड्रग्स की लत का शिकार हो गए थे। 2017 में उनकी हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्होंने म्यूजिक से दूरी बना ली और इलाज शुरू कराया। लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में हनी सिंह ने बताया था कि वे ड्रग्स और शराब के नशे में डूब चुके थे। वे 12-15 घंटे जॉइंट पीते थे और कई बोतलें खाली कर जाते थे। बकौल हनी, "मैंने अपनी फैमिली को छोड़ दिया था। खुद पर से अपना कंट्रोल खो दिया था। एक बार तो नशे की हालत में मैंने अपने दोस्त के पेट पर आठ पर काट लिया था।"
यह भी पढ़ें : Don 3 Controversy: 5 लोगों के बीच बंद कमरे में हुई मीटिंग, ऐसे फेल हुआ रणवीर सिंह का वो प्लान!
लंबे ब्रेक के बाद हनी सिंह ने 2023 में ‘कलास्टार’ के जरिए वापसी की। हाल ही में उन्होंने ‘51 Glorious Days’ एल्बम रिलीज किया और ‘दे दे प्यार दे 2’ के गाने ‘झूम शराबी’ में भी अपनी आवाज दी। अब वह म्यूजिक टूर और नए प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।