Farhan Akhtar Ranveer Singh dispute latest update: रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद के बीच हुआ सबसे बड़ा खुलासा क्या है?  क्या फिल्ममेकर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के साथ समझौता करना चाहते थे रणवीर सिंह?  आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह का करोड़ों के मुआवजे और फीस में डिस्काउंट का ऑफर ठुकरा दिया?  

‘डॉन 3’ विवाद अब बॉलीवुड के सबसे चर्चित इंडस्ट्री क्लैश में बदलता जा रहा है। रणवीर सिंह के फिल्म से अलग होने के बाद शुरू हुआ विवाद अब FWICE की ‘नॉन-कोऑपरेशन’ कार्रवाई तक पहुंच चुका है। इसी बीच अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्च में बॉलीवुड के कई बड़े नामों की मौजूदगी में रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच समझौते की कोशिश हुई थी। बताया जा रहा है कि एक्टर की टीम ने नुकसान की भरपाई के लिए करोड़ों रुपए का ऑफर भी दिया था, लेकिन फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी इससे संतुष्ट नहीं हुए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आमिर खान और करण जौहर की मौजूदगी में हुई थी बड़ी मीटिंग

रिपोर्ट्स के अनुसार मार्च के पहले हफ्ते में इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों की मौजूदगी में एक अहम बैठक हुई थी। इस मीटिंग में आमिर खान, साजिद नाडियाडवाला, करण जौहर, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी समेत कई नाम शामिल थे। इसी दौरान रणवीर सिंह की टीम ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के सामने एक खास प्रस्ताव रखा। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि रणवीर सिंह की टीम ने एक्सेल एंटरटेनमेंट को तुरंत 10 करोड़ रुपए देने की पेशकश की थी। इसके अलावा भविष्य में एक्सेल अगर रणवीर के साथ कोई दूसरी फिल्म करता, तो एक्टर की तरफ से 25 करोड़ रुपए की छूट देने की बात भी कही गई थी। रिपोर्ट में लिखा, “रणवीर की टीम चाहती थी कि एक्सेल को तुरंत मुआवजा मिल जाए और भविष्य के लिए प्रोफेशनल रिश्ते भी बने रहें।”

यह भी पढ़ें : Don 3 Controversy: रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरा डायरेक्टर! FWICE ने याद दिलाया 'पुराना पाप'!

क्यों नहीं माने फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी?

रिपोर्ट के मुताबिक, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी इस ऑफर से सहमत नहीं हुए। उनका मानना था कि भविष्य की किसी फिल्म में डिस्काउंट का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि वे अब रणवीर सिंह के साथ आगे काम नहीं करना चाहते थे। सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा है, "फरहान और रितेश इस बात को लेकर साफ थे कि पिछले दो साल में जो कुछ हुआ, उसके बाद वे रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करना चाहते। देरी, अनिश्चितता और विवाद से उन्हें आर्थिक और पेशेवर नुकसान हुआ है। इसलिए वे सिर्फ तत्काल मुआवजा चाहते थे।”

रणवीर सिंह क्यों हुए नाराज?

दूसरी तरफ रणवीर सिंह की टीम का नजरिया अलग बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर इस बात से नाराज थे कि उनके करियर के कमजोर दौर में एक्सेल एंटरटेनमेंट दूसरे कलाकारों के विकल्प तलाश रहा था। इंडस्ट्री में चर्चा थी कि फिल्म को लेकर ऋतिक रोशन से भी बातचीत हुई थी, जिससे रणवीर का भरोसा टूट गया। एक सूत्र ने कहा, “रणवीर को लगा कि अगर एक्सेल मुश्किल समय में उनका पूरा समर्थन नहीं कर रहा, तो भरोसा पहले ही टूट चुका है। उन्हें यह भी नहीं लगा कि ‘धुरंधर’ के बाद ‘डॉन 3’ सही फॉलो-अप स्क्रिप्ट है।”

यह भी पढ़ें : Ranveer Singh Biggest Controversies: रणवीर सिंह के वो 6 विवाद, जिनके चलते उड़ी उनकी रातों की नींद!

FWICE विवाद के बाद बढ़ा मामला

अब FWICE की तरफ से जारी ‘नॉन-कोऑपरेशन’ निर्देश के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है। जो विवाद पहले बंद कमरों में चल रहा था, वह अब पूरी इंडस्ट्री के सामने आ चुका है। फिलहाल दोनों पक्ष अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि ‘डॉन 3’ विवाद ने बॉलीवुड में बड़ा तनाव पैदा कर दिया है।