Ranveer Singh FWICE Ban Row: रणवीर सिंह ‘डॉन 3’ कॉन्ट्रोवर्सी से पहले कब-कब बड़े विवादों में घिरे?  फ़िल्मी करियर में रणवीर सिंह का सबसे बड़ा विवाद कब सामने आया?  अनुष्का शर्मा से रणवीर सिंह ने ऐसा क्या कह दिया था कि भड़क गए थे लोग?  ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ को लेकर रणवीर सिंह ने ऐसा क्या किया था कि माफ़ी तक मांगनी पड़ी। 

रणवीर सिंह इन दिनों ‘डॉन 3’ विवाद और FWICE के गैर-सहयोग निर्देश को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म से अचानक बाहर होने के बाद निर्माताओं ने भारी आर्थिक नुकसान का दावा किया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। वैसे यह पहली बार नहीं है, जब रणवीर सिंह इस कदर विवाद में घिरे हैं। पहले भी उन्हें बड़े विवादों का सामना करना पड़ा है। 'डॉन 3' कॉन्ट्रोवर्सी के बीच हम आपको बता रहे हैं रणवीर सिंह के पुराने विवादों के बारे में कि कैसे वे कभी न्यूड फोटोशूट की वजह से फंसे तो कभी कभी 'कांतारा' के दैवा पर विवादित एक्ट कर चर्चा में आए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1.AIB Knockout Roast बना पहला बड़ा विवाद

रणवीर सिंह का नाम पहली बार बड़े विवाद में तब आया जब उन्होंने अर्जुन कपूर और करन जौहर के साथ AIB Knockout Roast में हिस्सा लिया। शो में इस्तेमाल हुई डबल मीनिंग भाषा और एडल्ट जोक्स को लेकर भारी विरोध हुआ। मामले में FIR तक दर्ज हुई और सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह को जमकर ट्रोल किया गया।

यह भी पढ़ें : Ranveer Singh पर बैन लगाने वाली FWICE क्या है, जिसके फैसलों से कांपते हैं बड़े-बड़े स्टार्स!

2. अनुष्का शर्मा से जुड़ा कमेंट बना मुद्दा

अपने करियर के शुरुआती दौर में 2011 में ‘कॉफी विद करण’ शो में दिखाई देने के दौरान रणवीर सिंह ने अनुष्का शर्मा से मजाकिया अंदाज में कहा था, “क्या तुम चाहती हो कि कोई तुम्हें पीछे से छेड़े? मैं यहीं हूं।” इस पर अनुष्का ने तुरंत जवाब दिया, “मुझसे इस तरह बात मत करो।” सालों बाद यह क्लिप फिर वायरल हुई, जिसके बाद रणवीर सिंह को भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। बाद में उन्होंने अपने व्यवहार पर सार्वजनिक रूप से अफसोस जताया और माफी भी मांगी।

3. Ranveer Singh Nude Photoshoot पर मचा था बवाल

रणवीर सिंह ने 2022 में न्यूड फोटोशूट कराया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। 'पेपर' (Paper) मैगजीन के इस फोटोशूट में रणवीर सिंह पूरी तरह न्यूड दिखे थे। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन पर भारतीय संस्कृति और संप्रभुता को ठेस पहुंचाने के आरोप लगे। मुंबई में एक NGO और एक महिला वकील ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 292, 293, 509 और आईटी एक्ट के तहत अश्लीलता फैलाने का मामला दर्ज हुआ। पूछताछ में रणवीर ने सफाई दी थी कि उन्हें नहीं पता था कि ये तस्वीरें भारत में इस तरह विवाद खड़ा करेंगी।

यह भी पढ़ें : Ranveer Singh के साथ काम नहीं करेंगे इंडस्ट्री के 4 लाख से ज्यादा लोग! जानिए पूरा मामला

4. Jack & Jones विज्ञापन पर भी हुआ विरोध

साल 2016 में रणवीर सिंह एक विज्ञापन विवाद को लेकर चर्चा में आ गए थे। कपड़ों के ब्रांड Jack & Jones India के प्रमोशनल होर्डिंग पर सोशल मीडिया यूजर्स ने महिलाओं को आपत्तिजनक तरीके से दिखाने का आरोप लगाया था। विवाद बढ़ने के बाद इंटरनेट पर भारी नाराजगी देखने को मिली। आखिरकार कंपनी और अभिनेता दोनों को सफाई देनी पड़ी और बाद में यह कैंपेन हटा लिया गया।

5. रणवीर सिंह का पद्मावत विवाद

'पद्मावत' के विवाद की शुरुआत फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मिनी के बीच कथित “ड्रीम सीक्वेंस” की अफवाहों से हुई थी। करणी सेना समेत कई संगठनों ने फिल्म पर ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने का आरोप लगाते हुए हिंसक विरोध, तोड़फोड़ और धमकियां दीं। बाद में निर्देशक संजय लीला भंसाली ने साफ किया कि ऐसा कोई सीन फिल्म में नहीं है। फिल्म 2018 में सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद रिलीज हुई। वहीं रणवीर सिंह के खिलजी किरदार को कुछ आलोचकों ने मुस्लिम शासक की “अत्यधिक क्रूर और रूढ़िवादी” छवि दिखाने वाला भी बताया।

6. रणवीर सिंह की ‘दैवा’ कॉन्ट्रोवर्सी

रणवीर सिंह की ‘दैवा’ कॉन्ट्रोवर्सी नवंबर 2025 में शुरू हुई, जब गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के क्लोजिंग इवेंट में उन्होंने ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ के पवित्र दैवा रिचुअल की मिमिक्री की और उसे “फीमेल घोस्ट” कहा। कन्नड़ समुदाय और कई लोगों ने नाराजगी जताते हुए इसे धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं का अपमान बताया। सोशल मीडिया पर भारी विरोध के बाद रणवीर ने सार्वजनिक माफी मांगी और कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ ऋषभ शेट्टी की परफॉर्मेंस की तारीफ करना था। बाद में मामले में FIR दर्ज हुई और कर्नाटक हाई कोर्ट ने उन्हें चामुंडेश्वरी मंदिर में पूजा करने का निर्देश दिया, जो वे 26 मई 2026 को कर चुके हैं।