रणवीर सिंह पर बैन लगाने वाली संस्था FWICE की फुल फॉर्म क्या है?  FWICE की वर्किंग कमेटी में कौन है?  FWICE कितनी बड़ी संस्था है, जिसने दावा किया कि उनके 4 लाख सदस्य रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करेंगे?  FWICE कैसे काम करती है?

Federation of Western India Cine Employees यानी FWICE भारतीय फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कर्मचारियों की सबसे बड़ी यूनियन संस्थाओं में गिनी जाती है। इसकी स्थापना 1958 में हुई थी और यह मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले हजारों टेक्नीशियन, जूनियर आर्टिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट, स्टंटमैन, डबिंग आर्टिस्ट और दूसरे कर्मचारियों के हितों की रक्षा का दावा करती है। हाल ही में एक्टर Ranveer Singh और फिल्म ‘Don 3’ विवाद को लेकर भी संगठन चर्चा में आया, जहां गैर-सहयोग निर्देश जारी होने की खबरें सामने आईं। संस्था ने रणवीर सिंह के खिलाफ बैन की कार्रवाई करते हुए साफ़ कहा है कि 'डॉन 3' का विवाद सुलझने तक उनके 4 लाख से ज्यादा कर्मचारी रणवीर के साथ काम नहीं करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फिल्म इंडस्ट्री में क्या काम करती है FWICE?

FWICE खुद को “फिल्म ट्रेड यूनियन मूवमेंट का अग्रणी संगठन” बताती है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह संतान 1958 से लगातार काम कर रहा है। उनके मुताबिक इसका मकसद कर्मचारियों के अधिकार, काम की सुरक्षा, बेहतर पेमेंट और कार्यस्थल से जुड़े विवादों को संभालना है। संस्था कई संबद्ध यूनियनों और क्राफ्ट एसोसिएशनों के साथ मिलकर काम करती है। बीते कुछ सालों में FWICE कई हाई-प्रोफाइल विवादों के कारण सुर्खियों में रही। इसके अलावा कोविड काल में शूटिंग गाइडलाइंस, सेट सुरक्षा और वर्कर्स पेमेंट जैसे मुद्दों पर भी FWICE लगातार एक्टिव रही थी।

यह भी पढ़ें : Ranveer Singh के साथ काम नहीं करेंगे इंडस्ट्री के 4 लाख से ज्यादा लोग! जानिए पूरा मामला

कितनी बड़ी है FWICE?

संगठन से जुड़ी जानकारी के मुताबिक़, FWICE लाखों फिल्म और टीवी कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने का दावा करती है। इसके अंतर्गत कैमरा, एडिटिंग, डबिंग, स्टंट, कॉस्ट्यूम, हेयर-मे़कअप और जूनियर आर्टिस्ट जैसे कई विभाग आते हैं। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में किसी बड़े प्रोजेक्ट, शूटिंग विवाद या वर्कर्स स्ट्राइक के दौरान FWICE की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। यही वजह है कि इसके फैसले अक्सर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में बड़ा असर छोड़ते हैं।

FWICE की वर्किंग कमेटी के सदस्य कौन-कौन?

FWICE की आधिकारिक के मुताबिक़, FWICE की मौजूदा वर्किंग/ऑफिस बेयरर्स कमेटी में ये प्रमुख सदस्य शामिल हैं:-

  • प्रेसिडेंट : बी. एन. तिवारी
  • जनरल सेक्रेटरी : अशोक पंडित
  • ट्रेजरर : गंगेश्वर श्रीवास्तव
  • सीनियर वाइस प्रेसिडेंट : फ़िरोज़ खान
  • वाइस प्रेसिडेंट : प्रमोद पाठक
  • फर्स्ट जॉइंट सेक्रेटरी : स्टैनली डिसूजा
  • सेकेंड जॉइंट सेक्रेटरी : दीपक खरात
  • जॉइंट ट्रेजरर : नदीम खान

यह भी पढ़ें : Ranveer Singh को 'डॉन 3' छोड़ना पड़ा भारी, फिल्म बॉडी ने किया धुरंधर स्टार को बैन!

FWICE से जुड़े एडवाइजरी और कोर रोल्स में ये नाम भी चर्चा में रहते हैं:-

  • चीफ एडवाइजर : अशोक पंडित
  • चीफ एडवाइजर : गजेन्द्र चौहान
  • चीफ एडवाइजर : शरद शेलार
  • केयर एंड वेलफेयर कमेटी चेयरमैन : अमर हल्दीपुर
  • कोर कमेटी चेयरमैन : जोक्वेम रेबेलो