‘डॉन 3’ विवाद अब रणवीर सिंह के लिए बड़ा संकट बनता दिख रहा है। FWICE ने एक्टर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन निर्देश जारी करते हुए कहा है कि उसके 4 लाख से ज्यादा सदस्य रणवीर के साथ काम नहीं करेंगे। फेडरेशन का दावा है कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले एक्टर के बाहर होने से निर्माताओं को करोड़ों का नुकसान हुआ।

रणवीर सिंह का ‘Don 3’ से अचानक बाहर होना अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा विवाद बन गया है। फिल्म वर्कर्स की सबसे बड़ी संस्था FWICE ने एक्टर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन निर्देश जारी करते हुए कहा है कि उसके 4 लाख से ज्यादा सदस्य अब रणवीर के साथ काम नहीं करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इस मामले को पहले IFTDA और फिर FWICE तक पहुंचाया। निर्माताओं का दावा है कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर 45 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च हो चुके थे। अब यह विवाद सिर्फ एक फिल्म तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी इंडस्ट्री में प्रोफेशनल कमिटमेंट पर बहस बन चुका है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

‘Don 3’ विवाद में FWICE का बड़ा फैसला

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज यानी FWICE ने सोमवार को साफ कर दिया कि उसके 4 लाख से ज्यादा सदस्य अब रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करेंगे। फेडरेशन के मुताबिक, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मामला इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) से FWICE तक पहुंचा।

यह भी पढ़ें : Ranveer Singh को 'डॉन 3' छोड़ना पड़ा भारी, फिल्म बॉडी ने किया धुरंधर स्टार को बैन!

'डॉन 3' पर खर्च हो चुके थे 45 करोड़

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, ‘Don 3’ की शूटिंग अभी शुरू भी नहीं हुई थी, लेकिन फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर 45 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए जा चुके थे। निर्माताओं का आरोप है कि रणवीर सिंह ने आखिरी समय में फिल्म छोड़ दी, जिससे पूरा प्रोजेक्ट प्रभावित हुआ। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह ने स्क्रिप्ट में बदलाव को फिल्म छोड़ने की वजह बताया। वहीं फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी का दावा है कि एक्टर ने कई बार फिल्म को टालने के बाद पिछले साल दिसंबर में अंतिम रूप से बाहर होने का फैसला लिया।

FWICE का फैसला- रणवीर सिंह के साथ नहीं करेंगे काम

FWICE के मानद महासचिव अशोक दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “आज के बाद हम रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करेंगे, चाहे वह कैमरामैन हो, स्पॉट बॉय हो, लाइटमैन हो या हमारी तरफ से कोई भी सदस्य। यह नॉन-कोऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक विवाद साफ नहीं हो जाता। एक कलाकार, लोगों की वजह से कलाकार बनता है। टेक्नीशियन और दर्शक मिलकर उसे स्टार बनाते हैं। आप ऐसी फिल्म छोड़ देते हैं, जिस पर लोग तीन साल से काम कर रहे थे। हमने आपको पत्र लिखा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसलिए FWICE का कोई सदस्य आपके साथ काम नहीं करेगा।”

सुपरस्टार सिस्टम से बड़ा नहीं : FWICE

FWICE अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा कि फेडरेशन हमेशा अपने वर्कर्स के हित में काम करती है, लेकिन अगर किसी निर्माता के साथ अन्याय होता है तो संस्था उसका साथ देगी। उन्होंने कहा, “हम इंडस्ट्री को यह संदेश देना चाहते हैं कि कोई भी सुपरस्टार नियमों और सिस्टम से बड़ा नहीं है।” FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने दावा किया कि रणवीर सिंह ने शूटिंग शुरू होने से सिर्फ तीन हफ्ते पहले फिल्म से खुद को अलग कर लिया था। उन्होंने कहा, “फिल्ममेकर्स को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने FWICE के सामने अपनी बात रखी। फेडरेशन ने रणवीर सिंह को तीन नोटिस भेजे, लेकिन उन्होंने जवाब देना जरूरी नहीं समझा। हमने सभी पदाधिकारियों की बैठक के बाद नॉन-कोऑपरेशन निर्देश जारी करने का फैसला लिया। इसका मतलब है कि FWICE के 38 विभागों से जुड़े सदस्य रणवीर सिंह के किसी भी प्रोजेक्ट पर काम नहीं करेंगे। ऐसे में शूटिंग संभव नहीं हो पाएगी।”

यह भी पढ़ें : Tanya Mittal New Controversy: 'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल का नया बखेड़ा! लगे गंभीर आरोप

रणवीर सिंह ने FWICE के अधिकार क्षेत्र पर उठाए सवाल

अशोक पंडित के मुताबिक, प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा होते ही रणवीर सिंह की ओर से FWICE को ईमेल भेजा गया। उन्होंने दावा किया कि एक्टर ने लिखा, “आपकी फेडरेशन इस पूरे मामले के अधिकार क्षेत्र में नहीं आती, इसलिए इस विवाद में शामिल होने का कोई कारण नहीं है।” बता दें कि 'डॉन 3' को फरहान अख्तर की निर्देशक के तौर पर वापसी माना जा रहा था। उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म 2011 की ‘Don 2’ थी, जिसमें शाहरुख खान नजर आए थे। मूल ‘Don’ फिल्म 1978 में बनी थी, जिसे जावेद अख्तर और सलीम खान ने लिखा था। फिल्म में अमिताभ बच्चन और जीनत अमान मुख्य भूमिकाओं में थे।