Nana Patekar Death: 8 अक्टूबर को नाना पाटेकर के निधन की खबर से बॉलीवुड और फैंस सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर उनके फेमस किरदारों और डायलॉग्स से जुड़े मीम्स वायरल हो रहे हैं।

Nana Patekar Death News: 8 अक्टूबर को बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर दुनिया को अलविदा कह गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाटेकर को गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट हुआ था। उनके निधन की खबर ने बी टाउन और फैंस को स्तब्ध कर दिया। सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। इसी बीच उनके इंटरनेट पर उनके मूवीज के फेमस किरदारों से जुड़े मीम्स ट्रेंड कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

Avi (A Vishwamitra) नामक यूजर ने नाना पाटेकर की 1994 में रिलीज हुई फिल्म क्रांतिवीर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- यह सीन हिंदी सिनेमा के उन यादगार दृश्यों में शामिल हैं, जिसे फैंस आज भी नहीं भूल पाए हैं। इस पूरे दृशय में नाना पाटेकर की दमदार मौजूदगी, आवाज और डॉयलॉग को लोगों ने खूब पसंद किया था।

Scroll to load tweet…

Abhay jatav Dws लिखते हैं- बॉलीवुड के एक्टर Nana Patekar की Death अपनी जिंदगी दो लाइन बता कर दुनिया से विदा ले ली!

Scroll to load tweet…

@dheerajkyadav37 ने पोस्ट करते हुए लिखा- एक अभिनेता नहीं,एक पूरा अभिनय विद्यालय चले गया।परिंदा से क्रांतिवीर तक,अग्नि साक्षी से अब तक छप्पन तक,और फिर Welcome के Uday Shetty तक। नाना पाटेकर ने हर किरदार को सिर्फ निभाया नहीं, उसे जिया।उनकी आवाज़, उनका गुस्सा, उनकी खामोशी और संवाद बोलने का अंदाज सब कुछ अपने आप में एक पहचान था।

Scroll to load tweet…

Pakchikpak Raja Babu नामक आईडी ने लिखा कि नाना पाटेकर एक शानदार अभिनेता था। वह सिर्फ सिनेमा के नहीं बल्कि मीन कम्युनिटी के भी लीजेंड थे। मैंने अग्निसाक्षी, वेलकम और सलाम बॉम्बे जैसी फिल्मों के उनके कई सीन मीम्स बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए हैं। आखिर मैंने उनका केबीसी एपिसोड देखा था, ताकि उनकी जिंदगी को थोड़ा करीब से जान सकूं। किसानों की मदद के लिए वो हमेशा खड़े रहे यह मुझे याद रहेगा। नाना पाटेकर केवल एक्टर नहीं बल्कि Aura (दौर) थे। सिनेमा और लोगों के दिलों में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

Scroll to load tweet…

Sanchita Bashu लिखती हैं- नाना पाटेकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि,आप दूर होकर भी हमेशा पास रहेगा।

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…

नाना पाटेकर से जुड़े सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल

नाना पाटेकर का निधन कैसे हुआ ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाना पाटेकर ने गोवा स्थिति घर में अंतिम सांस ली, उन्हें कार्डिएक अरेस्ट आने की बात कही जा रही है।

नाना पाटेकर के कितने बच्चे हैं ?

नाना पाटेकर एक बेटे के पिता है, जिनका नाम मल्हार पाटेकर है।

नाना पाटेकर की उम्र कितनी है?

नाना पाटेकर 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए।

नाना पाटेकर की पत्नी कौन है ?

नाना पाटेकर की पत्नी का नाम नीलकांति पाटेकर हैं, हालांकि दोनों 35 सालों से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं।