Shamita Shetty savage reply to troll: 47 साल की शमिता शेट्टी पर इंटरनेट यूजर ने ऐसा क्या कमेंट कर दिया कि वे भड़क उठीं? शिल्पा शेट्टी की बहन ने ट्रोलर्स का मुंह बंद करने के लिए क्या करारा जवाब दिया?  शमिता शेट्टी ने किन फिल्मों में काम किया है और पिछली बार वे किस प्रोजेक्ट में नज़र आई थीं। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने सोशल मीडिया पर उम्र और शादी को लेकर किए गए ट्रोलिंग कमेंट्स का करारा जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने ट्रोलर के कमेंट्स के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए साफ कहा कि उम्र बढ़ना जिंदगी का स्वाभाविक हिस्सा है और महिलाओं को उनकी शादी या उम्र के आधार पर जज करना गलत सोच को दिखाता है। शमिता का जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोग उनके समर्थन में उतर आए हैं। खास बात यह है कि एक्ट्रेस ने ट्रोलर को सीधे तौर पर अनफॉलो करने तक की सलाह दे डाली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उम्र पर कमेंट करने वालों पर भड़कीं शमिता शेट्टी, दिया करारा जवाब

शमिता शेट्टी द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में एक यूजर ने लिखा था, “आपकी उम्र हो गई है, पहले वाली बात नहीं रही।” इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए लिखा, “हां, मैं अलग दिखूंगी। समय के साथ चीजें बदलती हैं, यही जिंदगी का प्राकृतिक तरीका है। कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता, यहां तक कि शारीरिक सुंदरता भी नहीं। लेकिन अपनी उम्र के हिसाब से मैं स्वस्थ, फिट और खुश हूं। भगवान ने जो दिया है उसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं और मेरे लिए यही सबसे ज्यादा मायने रखता है।”

शादी पर तंज कसने वाले यूजर को शमिता शेट्टी ने सुनाई खरी-खरी

एक दूसरे यूजर ने एक्ट्रेस से पूछा, “अगर समय पर शादी कर लेतीं तो आज आपके बच्चे बड़े हो गए होते।” इस कमेंट पर शमिता शेट्टी ने तीखा जवाब देते हुए लिखा, “आपने शादी करके क्या उखाड़ लिया है भाई? सबसे जरूरी बात, आप लोग सिंगल महिलाओं को एज-शेम करने और अपनी पितृसत्तात्मक, गुफाओं वाले दौर जैसी सोच थोपने के लिए हमें फॉलो ही क्यों करते हैं? प्लीज मुझ पर एक एहसान कीजिए और मुझे तुरंत अनफॉलो कर दीजिए।”

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शमिता शेट्टी का जवाब

शमिता शेट्टी का यह जवाब अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। कई यूजर्स एक्ट्रेस के समर्थन में उतर आए हैं और उनका कहना है कि महिलाओं को शादी और उम्र के आधार पर जज करना गलत है। वहीं कुछ लोगों ने शमिता की बेबाकी की भी तारीफ की। शमिता शेट्टी ‘मोहब्बतें’, ‘जहर’, ‘बेवफा’ और ‘कैश’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘बिग बॉस 15’, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 9’ और ‘झलक दिखला जा 8’ जैसे रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। एक्ट्रेस आखिरी बार वेब सीरीज ‘द टेनेंट’ में दिखाई दी थीं।