Akshay Kumar की आखिरी 5 फिल्मों का BOX OFFICE, एक डिजास्टर-एक 200 करोड़ पार

Published : Apr 17, 2026, 07:00 AM IST

अक्षय कुमार की भूत बंगला शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म के लिए लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी करीब 14 साल बाद इस फिल्म से कमबैक कर रही हैं। 120 करोड़ के बजट ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है।

PREV
17
अक्षय कुमार की आखिरी 5 फिल्मों का हाल

भूत बंगला की रिलीज के साथ आपको अक्षय कुमार की आखिरी 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल बताने जा हैं। आइए, जानते हैं कैसी रही ये फिल्में…

27
फिल्म खेल खेल में

खेल खेल में 2024 आई हिंदी कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी, जिसे मुदस्सर अजीज ने लिखा और निर्देशित किया था। इसमें अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जयसवाल और फरदीन खान लीड रोल में थे। ये फिल्म डिजास्टर रही थी। 100 करोड़ के बजट में बनी मूवी 56.78 करोड़ ही कमा पाई थी।

ये भी पढ़ें... Bhooth Bangla से पहले OTT पर देखें 6 हॉरर-कॉमेडी मूवी, हर एक ने BOX OFFICE पर मचाया गदर

37
फिल्म स्काई फोर्स

स्काई फोर्स 2025 में रिलीज हुई एक वॉर ड्रामा फिल्म थी, जो 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के पहले हवाई हमले पर आधारित थी। इसमें अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया के साथ सारा अली खान और निम्रत कौर लीड रोल में थे। डायरेक्टर अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी इस फिल्म का बजट 160 करोड़ था और इसने 168.88 करोड़ कमाए थे। ये मूवी एवरेज रही थी।

47
फिल्म केसरी चैप्टर 2

फिल्म केसरी चैप्टर 2 2025 में रिलीज हुई एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया था। इसमें अक्षय कुमार, आर माधवन, अनन्या पांडे और रेजीना कैसेंड्रा लीड रोल में थे। 150 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 144.35 करोड़ का कारोबार किया था। ये एवरेज रही थी।

57
फिल्म हाउसफुल 5

हाउसफुल 5 2025 आई कॉमेडी थ्रिलर फिल्म थी, जिसके डायरेक्टर तरुण मनसुखानी थे। इसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, निकितिन धीर और जॉनी लीवर थे। इस मूवी का बजट 225 करोड़ था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 242.80 करोड़ का कारोबार किया था। ये सेमी हिट रही थी।

67
फिल्म जॉली एलएलबी 3

2025 में आई जॉली एलएलबी 3 एक लीगल कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी, जिसे सुभाष कपूर ने लिखा और निर्देशित किया था। फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला लीड रोल में थे। 120 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 166.06 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म सेमी हिट रही थी। 

77
फिल्म भूत बंगला के बारे में

फिल्म भूत बंगला में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, राजेश शर्मा जीशु सेनगुप्ता लीड रोल में हैं। इसे अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर ने बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनाया है। फिल्म की लंबाई 174 मिनट 57 सेकंड यानी ये 2.54 घंटे की फिल्म है।

ये भी पढ़ें... Akshay Kumar ने 2 बड़ी फिल्मों पर दिया अपडेट, बताया हेरा फेरी 3-गोरखा बनेंगी या नहीं

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories