
AI और CGI के दौर में जहां ज्यादातर फिल्में वर्चुअल विजुअल्स पर निर्भर हो रही हैं, वहीं अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'सामुक' बिल्कुल अलग रास्ता अपनाती नजर आ रही है। यह भारत की सबसे एम्बिशियस Sci-Fi एलियन हॉरर फिल्मों में गिनी जा रही है, जिसमें हॉलीवुड के बड़े एक्शन और क्रिएचर एक्सपर्ट्स जुड़े हैं। खास बात यह है कि फिल्म में CGI के बजाय असली प्रैक्टिकल इफेक्ट्स से डरावना एलियन तैयार किया जा रहा है। ‘मिशन इम्पॉसिबल’, ‘एलियन’ और ‘प्रिडेटर’ जैसी फ्रेंचाइजी से जुड़े कलाकार इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, अक्षय कुमार फिल्म 'सामुक' में लीड रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन कनिष्क वर्मा कर रहे हैं, जबकि इसे अक्षय कुमार, विपुल अमृतलाल शाह और अशिन शाह मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि अक्षय और विपुल शाह करीब 12 साल बाद किसी फिल्म के लिए साथ आए हैं। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को हॉलीवुड स्टंट कोऑर्डिनेटर Luke Tumber डिजाइन कर रहे हैं। वह पहले Mission: Impossible – The Final Reckoning, Venom, No Time to Die और Star Wars: The Rise of Skywalker जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। ल्यूक टंबर ने अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए उन्हें भारत का असली एक्शन हीरो बताया और फिल्म को लेकर कहा,
यह प्रोजेक्ट इंटरनेशनल स्टंट एक्सपर्टीज, विजनरी फिल्ममेकिंग और असली एक्शन सिनेमा का शानदार मिश्रण है। हमें उम्मीद है कि यह फिल्म दमदार कहानी और हाई लेवल लाइव-एक्शन सीक्वेंस के जरिए दुनियाभर के दर्शकों से कनेक्ट करेगी।
फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका एलियन मॉन्स्टर होने वाला है। इसे हॉलीवुड के मशहूर क्रिएचर-इफेक्ट्स एक्सपर्ट Alec Gillis डिजाइन कर रहे हैं। एलेक गिलिस पहले Alien: Romulus, Predator, Smile 2 और Tremors जैसी फिल्मों से जुड़े रहे हैं। वे कहते हैं,
मैं और कनिष्क वर्मा मिलकर एक बिल्कुल यूनिक एलियन हॉरर कैरेक्टर बना रहे हैं। CGI और AI के दौर में यह देखना अच्छा लगता है कि लोग आज भी हाथों से बनाए गए असली मॉन्स्टर्स को पसंद करते हैं।
Alec Gillis ने अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए कहा,
अक्षय कुमार में जेसन स्टैथम जैसी फिजिकल एनर्जी और टॉम क्रूज़ जैसी लाइकेबिलिटी है। मेरा मकसद ‘सामुक’ में ऐसा एलियन विलेन तैयार करना है, जिसकी स्क्रीन प्रेजेंस अक्षय कुमार के बराबर हो। उसे हराना आसान नहीं होगा।
एचटी सिटी से बातचीत में अक्षय कुमार ने फिल्म में काम करने की पुष्टि करते हुए कहा,
हां, मैंने यह फिल्म साइन की है। ‘सामुक’ की स्क्रिप्ट और इसका सब्जेक्ट मुझे बेहद दिलचस्प लगा। Sci-Fi एलियन हॉरर मेरे लिए और हमारी फिल्मों के लिए बिल्कुल नया जॉनर है। मैं इसे लेकर बहुत एक्साइटेड हूं।
सामुक को भारत की उन चुनिंदा फिल्मों में माना जा रहा है, जो इंटरनेशनल लेवल पर Sci-Fi एलियन हॉरर को बड़े स्केल पर पेश करने की कोशिश कर रही हैं। जहां ज्यादातर फिल्में CGI पर फोकस करती हैं, वहीं ‘सामुक’ रियल प्रैक्टिकल इफेक्ट्स और लाइव एक्शन के जरिए नया सिनेमाई अनुभव देने की तैयारी में है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।