Drishyam 3 Collection Day 3: वर्ल्डवाइड 100 करोड़ पार दृश्यम 3, तीसरे दिन छापे इतने नोट

Published : May 24, 2026, 07:00 AM IST
drishyam 3 box office day 3 growth in mohanlal movie collection india worldwide earning latest reports

सार

Mohanlal Drishyam 3 Collection Day 3: सुपरस्टार मोहनलाल की हालिया रिलीज क्राइम थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर लगातार कब्जा बनाए हुए हैं। फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। बता दें कि डायरेक्टर जीतू जोसफ की ये फिल्म दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। जानते हैं मूवी ने तीसरे दिन कितना कमाया। 

Drishyam 3 Box Office Collection Day 3: डायरेक्टर जीतू जोसफ की फिल्म दृश्यम 3 की रिलीज का हर किसी को इंतजार था। अब फिल्म सिनेमाघरों में है और दर्शकों की दीवानगी देखने लायक है। फिल्म के हर शो करीब-करीब हाउसफुल जा रहे हैं। फिल्म ने अपनी रिलीज के 3 दिन पूरे कर लिए है। इसी बीच साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है। देखते हैं फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।

मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 ने कितना कमाया

मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 लगातार सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है। sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म अपनी रिलीज के तीसरे दिन 13.70 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने अभी तक इंडियन बॉक्स ऑफिस 40.60 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 47.17 करोड़ पहुंच गया है। फिल्म को देशभर में 5185 शोज में दिखाया जा रहा है। आपको बता दें कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.85 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन इसने 11.05 करोड़ का बिजनेस किया था। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने 3 दिन में 117.17 करोड़ कमाए लिए है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 70 करोड़ ग्रॉस कमा लिए हैं। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि मूवी की कमाई की रफ्तार को देखकर कहा जा सकता है कि ये जल्दी ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री मार लेगी। फिल्म को एक साथ 4 भाषाओं में रिलीज किया गया है। कन्नड़ में फिल्म ने तीसरे दिन 15 लाख, मलयालम में 8.93 करोड़, तमिल में 46 लाख और तेलुगु में 86 लाख का बिजनेस किया।

ये भी पढ़ें.. एक साल में 35 फिल्में करने वाला कौन है ये सुपरस्टार, 25 रही बॉक्स ऑफिस पर HIT

फिल्म दृश्यम 3 के बारे में

दृश्यम 3 एक मलयालम भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो जीतू जोसेफ द्वारा लिखित और निर्देशित है। आशीर्वाद सिनेमाज के लिए एंटनी पेरुम्बावूर द्वारा निर्मित ये दृश्यम 2 (2021) की अगली कड़ी और दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। फिल्म में मोहनलाल के साथ मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, सिद्दीकी, मुरली गोपी, बीजू मेनन, कलाभवन शाजॉन और आशा सरथ लीड रोल में हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी सतीश कुरुप ने की है। प्रशांत माधव ने प्रोडक्शन डिजाइनिंग और सिनॉय जोसेफ ने साउंड डिजाइनिंग किया है। फिल्म का बजट 100 करोड़ है। दृश्यम फ्रेंचाइजी की फिल्मों की बात करें तो दृश्यम 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट 5 करोड़ था और बॉक्स ऑफिस पर इसने 62 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसमें मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, आशा शरथ, सिद्दीकी, रोशन बशीर और नीरज माधव थे। दृश्यम 2 2021 में रिलीज हुई थी। इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया था।

ये भी पढ़ें.. Drishyam 3 के बाद इन 8 फिल्मों में दिखेंगे मोहनलाल, 4 में धांसू कैमियो-5 इसी साल आएंगी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Akshay Kumar New Movie: अक्षय कुमार ला रहे सबसे खतरनाक एलियन हॉरर फिल्म, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
Ramayana Release Date Update: 4000Cr की रामायण की डेट चेंज, अब इस तारीख को होगी रिलीज