कौन है ये मॉडल, जिस पर कान्स 2026 में कैंची से हुआ हमला, दिल दहलाने वाला Video Viral

Published : May 23, 2026, 01:42 PM IST
cannes 2026 who is model andrea del val someone attack on her with scissor video goes viral fans shocked

सार

Cannes 2026: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में एक बड़ा हादसा होने का खबर सामने आ रही है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो यहां एक मॉडल पर कैंची से हमला हो गया है, जिसके बाद से अफरा तफरी मची हुई है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए, जानते हैं पूरी घटना के बारे में... 

Cannes 2026 Controversary: कान्स फिल्म फेस्टिवल इस बार फिल्मों और सेलिब्रिटी रेड कारपेट लुक के अलावा एक चौंकाने वाली घटना की वजह से चर्चा में आ गया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल, इसमें ब्यूटी क्वीन एंड्रिया डेल वाल घायल स्थिति में नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई और लोग इस मामले पर दनादान कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूजर्स वीडियो देखकर हैरान हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि दुनिया के इतने बड़े फिल्म फेस्टिवल में ऐसा भी कुछ हो सकता है।

आखिर क्या हुआ कान्स 2026 में

कान्स 2026 में एक भयानक घटना हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ब्यूटी क्वीन एंड्रिया डेल वाल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे घायल दिख रही है। उनके चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे है। दरअसल, उनके चेहरे पर कैंची से हमला किया गया। बताया जा रहा है कि एंड्रिया के साथ हुई ये कथित घटना मंगलवार को हुई थी। वायरल वीडियो में एंड्रिया काफी परेशान दिख रही हैं। उनके चेहरे से खून बह रहा है। उन्होंने अपने स्टाइलिस्ट को लेकर स्पेनिश में कहा- देखो, ये जियोवानी लगुना ने किया। वीडियो में होटल का कमरा पूरी तरह तहस नहस दिख रहा है। फर्नीचर और सामान भी बिखरा पड़ा है। 33 साल के स्टाइलिस्ट जियोवानी लगुना को वीडियो में कमरे के एक कोने में कुर्सी पर बैठे देखा जा सकता है। बता दें कि लगुना लैटिन अमेरिकी सेलिब्रिटी और ब्यूटी पेजेंट सर्कल में काफी फेमस स्टाइलिस्ट हैं।

ये भी पढ़ें.. Cannes 2026: ऐश्वर्या राय बच्चन के 2 लुक ने ढाया कहर, बेटी आराध्या ने लूटी महफिल, PHOTOS

 

एंड्रिया डेल वाल के रूम से आई चीखें

बता दें कि कान्स 2026 के दौरान एंड्रिया डेल वाल एक होटल ठहरी थी। उनके साथ ये हादसा इसी दौरान हुआ। रिपोर्ट्स की मानें तो विवाद इतना बढ़ गया था कि होटल में ठहरे अन्य गेस्ट ने कमरे से जोर-जोर बहस होने और चीखने की आवाजें सुनीं। इसके बाद तुरंत होटल स्टाफ और मेहमानों ने अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि जियोवानी लागुना को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। वहीं, घटना के बाद एंड्रिया का मेडिकल ट्रीटमेंट कराया गया और फिलहाल वे सेफ है। 

ये भी पढ़ें.. Chand Mera Dil Day 1 Collection: कितनी हुई अनन्या पांडे-लक्ष्य लालवानी की फिल्म की पहले दिन कमाई

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Cannes 2026: ऐश्वर्या राय बच्चन के 2 लुक ने ढाया कहर, बेटी आराध्या ने लूटी महफिल, PHOTOS
Juhi Chawla: अमेरिका की टॉप यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हुआ जूही चावला का बेटा अर्जुन मेहता