Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में जिस पल का हर किसी को इंतजार है, वो आखिरकार सामने आ गया। दरअसल, हर कोई ऐश्वर्या राय बच्चन का रेड कारपेट लुक को देखने चाहता था, जो सामने आ गया है। कान्स से ऐश्वर्या के 2 लुक सामने आए हैं और दोनों ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैन्स लगातार उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। 

Aishwarya Rai Bachchan Cannes Looks: कान्स के रेड कारपेट पर वो पल आ गया है, जिसका हर कोई बेताबी से इंतजार कर रहा था। जब से कान्स 2026 शुरू हुआ तभी से सभी श्वर्या राय बच्चन का लुक देखने का इंतजार कर रहे थे। बच्चन बहू कान्स के रेड कारपेट पर पहुंच गईं हैं। बीते कुछ घंटों में उनके 2 जबरदस्त लुक सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी कान्स में जलवा दिखा रही हैं। आराध्या ने अपने लुक से पूरी महफिल लूट ली। फैन्स मां-बेटी की ग्लैमर की तुलना कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

View post on Instagram

कान्स रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय के 2 लुक

कान्स 2026 के रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक सभी को दीवाना बना रहा है। रेड कारपेट से उनके दो लुक वायरल हो रहे हैं। पहले लुक यानी शुक्रवार शाम को वे रेड कारपेट पर ड्रामैटिक ब्लू स्कलप्टेड डीप नेकलाइन मर्मेड गाउन में नजर आईं। गाउन के शोलेडर पर पंखे जैसा स्टाइल देखने को मिला। इस गाउन के साथ ऐश्वर्या ने एक लंबा स्टोल कैरी किया था। उन्होंने अपने लुक को सैफायर नेकलेस अंगूठी से कम्पलीट किया। बताया जा रहा है कि उनका ये गाउन डिजाइन अमित अग्रवाल ने तैयार किया है। रेड कारपेट पर आते ही ऐश्वर्या ने शानदार पोज दिए और साथ ही वहां मौजूद फैन्स को देखकर फ्लाइंग किस दिया। वहीं, ऐश्वर्या के दूसरे लुक की बात करें तो वे लाइट पिंक कलर के गाउन के नजर आईं। इसके साथ उन्होंने लॉन्ग ट्रेल दुपट्टा भी स्टाइल किया। इस बार वे बेटी आराध्या के साथ नजर आईं। आराध्या रेड गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं। खुले बाल और लाइट मेकअप में बेबी बी ने पूरी महफिल लूट ली। आराध्या का लुक भी तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर फैन्स लगातार उनके स्टाइल पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आराध्या एकदम अपनी मम्मी की कॉपी हैं, कॉन्फिडेंस में भी और खूबसूरती में भी। दूसरे ने लिखा- आराध्या का कॉन्फिडेंस देखकर लगता है वो एक दिम बड़ी स्टार बनेंगी। इसी तरह अन्य ने भी कमेंट्स किए।

ये भी पढ़ें.. Khatron Ke Khiladi 15: कितनी है खतरों के खिलाड़ी 15 के 13 कंटेस्टेंट्स की क्वालिफिकेशन?

View post on Instagram

View post on Instagram

ऐश्वर्या राय बच्चन का वर्कफ्रंट

ऐश्वर्या राय बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार फिल्म 2023 में आई फिल्म पोन्नियिन सेल्वन:पार्ट 2 में नजर आईं थी। डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म में कार्थी, रवि मोहन, तृषा कृष्णन और चियान विक्रम जैसे स्टार्स थे। बता दें कि ऐश्वर्या के पास फिलहाल किसी भी फिल्म का ऑफर नहीं है। हालांकि, वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

ये भी पढ़ें.. Ram Charan-Janhvi Kapoor Networth: राम चरण-जाह्नवी कपूर के पास कितनी दौलत, ज्यादा अमीर कौन?