
मिडिल ईस्ट में चल रही लड़ाई का असर अब भारत के किचन तक पहुंच गया है। देश के कई हिस्सों में LPG सिलेंडर की कमी की खबरें आ रही हैं। ये दिक्कत सिर्फ आम लोगों को ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को भी सता रही है। बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार के घर भी इस समस्या से निपटने की तैयारी शुरू हो गई है।
जी हां, देशभर में सिलेंडर की सप्लाई पर असर पड़ा है। बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में युद्ध के चलते समय पर LPG सिलेंडर की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इससे होटल इंडस्ट्री से लेकर आम लोगों तक को परेशानी हो रही है। यह समस्या अब फिल्मी सितारों के दरवाजे तक भी पहुंच गई है। हाल ही में जब अक्षय कुमार से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि कैसे उनकी पत्नी ने पहले ही इसका तोड़ निकाल लिया है।
अक्षय ने बताया, 'मुझे LPG की कमी के बारे में ज्यादा पता नहीं था। घर पर अभी तो गैस की कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन मेरी पत्नी ट्विंकल ने भविष्य की चिंता करते हुए पहले ही दो इंडक्शन स्टोव ऑर्डर करके मंगवा लिए हैं।'
अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने ये जुगाड़ इसलिए लगाया है ताकि अगर अचानक सिलेंडर खत्म हो जाए या नया मिलने में देरी हो, तो भी घर में खाना बनाने में कोई परेशानी न हो। अक्षय कुमार तो 'खिलाड़ी' के नाम से मशहूर हैं, जो हर मुश्किल का हल निकाल लेते हैं। लेकिन उनकी पत्नी ट्विंकल का ये आइडिया सुनकर लोग मजाक में कह रहे हैं कि वो तो 'खिलाड़ी से भी बड़ी खिलाड़ी' निकलीं। साफ है कि सिलेंडर की किल्लत का मामला अब बॉलीवुड के गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।