Akshay Kumar की वो 6 फ़िल्में, जिनका सबको बेसब्री से इंतज़ार, लेकिन बनते-बनते बंद हो गईं!

Published : May 24, 2026, 03:50 PM IST

अक्षय कुमार एक साल में कई फ़िल्में करने के लिए जाने जाते हैं। उनका एक अलग फैन बेस है, जिसे उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। लेकिन हाल के सालों में उनकी कई एक्साइटिंग फ़िल्में अनाउंस हुईं, लेकिन वे आगे नहीं बढ़ सकीं। डालिए ऐसी फिल्मों पर नज़र...

PREV
16
1.वेदात मराठे वीर दौडले सात

डायरेक्टर महेस्ज मांजरेकर ने इस पीरियड ड्रामा फिल्म का ऐलान नवम्बर 2022 में किया था और दिसंबर 2022 में इसकी शूटिंग शुरू हो गई थी। दिवाली 2023 पर इसे रिलीज करने का प्लान था। लेकिन यह पोस्टपोन होती गई। 2026 में आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक़, मराठी सिनेमा की यह पैन इंडिया फिल्म फाइनेंशियल दिक्कतों के चलते ठंडे बस्ते में चली गई थी। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि यह 2027 में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में दिखाई देंगे।

26
2. भागम भाग 2

'ड्रीम गर्ल' फेम राज शांडिल्य इस फिल्म का डायरेक्शन कर रहे थे। मार्च में इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई थी। लेकिन इसी दौरान राज शांडिल्य और प्रोड्यूसर एकता कपूर के बीच एक कानूनी विवाद हो गया और फिल्म रुक गई। फिल्म 2006 में आई 'भागम भाग' की सीक्वल है, जिसमें अक्षय कुमार और परेश रावल की अहम् भूमिका होगी। मनोज बाजपेयी ने इस फिल्म में गोविंदा की जगह ली है।

यह भी पढ़ें : Akshay Kumar New Movie: अक्षय कुमार ला रहे सबसे खतरनाक एलियन हॉरर फिल्म, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

36
3. साइको

यह अक्षय कुमार के लीड रोल वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसका ऐलान 2023 में हुआ था। मोहित सूरी इसे डायरेक्ट करने वाले थे। लेकिन फिल्म की टोन और कहानी को लेकर अक्षय कुमार का प्रोड्यूसर्स से रचनात्मक विवाद हुआ और फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।

46
4. हेरा फेरी 3

साल 2000 में शुरू हुई 'हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'हेरा फेरी 3' की चर्चा लंबे समय से है। प्रियदर्शन निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2025 में शुरू होने की ख़बरें आई थीं। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिर अटक गई है। परेश रावल ने मेकर्स को साइनिंग अमाउंट लौटा दिया है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी है। ऐसे में यह कब तक रिलीज हो पाएगी कुछ कहा नहीं जा सकता।

यह भी पढ़ें : Hera Pheri 3 Update: क्यों अटकी 'हेरा फेरी 3'? एक शर्त के चलते परेश रावल ने फिर छोड़ फिल्म!

56
5. गोरखा

2021 में 'गोरखा' का ऐलान हुआ था, जिसका निर्देशन संजय पूरन सिंह चौहान करने वाले थे। अक्षय कुमार इस फिल्म में मेजर जनरल इयान कारडोजो की भूमिका करने वाले थे। हालांकि, बाद में अक्षय कुमार फिल्म से बाहर हुए और यह बंद हो गई। खुद अक्षय ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि 'गोरखा' नहीं बन रही है

66
6. दि एंड

यह वेब सीरीज थी, जिसका ऐलान 2019 में अमेजन प्राइम वीडियो ने किया था। अक्षय कुमार इससे OTT डेब्यू करने जा रहे थे। लेकिन फ्लोर पर आने से पहले ही यह प्रोजेक्ट ठन्डे बस्ते में चला गया। 'दि एंड' का वर्किंग टाइटल था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories