अक्षय कुमार की मोस्ट अवैटेड फिल्म 'हेरा फेरी 3' एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में बाबूराव गणपत राव आप्टे का रोल निभाने वाले परेश रावल ने फिल्म का साइनिंग अमाउंट ब्याज सहित वापस कर दिया है। बताया जा रहा है कि फीस पेमेंट की शर्तों से वे खुश नहीं थे, जिसके चलते प्रोजेक्ट पर नई मुश्किल खड़ी हो गई है।
'हेरा फेरी 3' की घोषणा के बाद से ही फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कभी स्टारकास्ट को लेकर विवाद सामने आया तो कभी शूटिंग में देरी की खबरें वायरल हुईं। अब फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परेश रावल ने फिल्म का साइनिंग अमाउंट वापस कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि दिग्गज एक्टर फिल्म की फीस और पेमेंट शर्तों से संतुष्ट नहीं थे। हालांकि अभी तक मेकर्स या परेश रावल की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

‘हेरा फेरी 3’ में आखिर क्यों हो रही देरी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' की साइनिंग अमाउंट 15 प्रतिशत ब्याज और अतिरिक्त हर्जाने के साथ वापस कर दिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है, "परेश रावल की कुल फीस 15 करोड़ रुपए तय हुई थी। टर्म शीट के मुताबिक उन्हें बाकी 14.89 करोड़ रुपए फिल्म रिलीज होने के एक महीने बाद मिलने थे। इस शर्त से परेश रावल सहमत नहीं थे।” इसी के चलते उन्होंने फिल्म से दूरी बनाते हुए मेकर्स को 11 लाख रुपए का साइनिंग अमाउंट ब्याज और हर्जाने के साथ लौटा दिया है।
यह भी पढ़ें : Akshay Kumar New Movie: अक्षय कुमार ला रहे सबसे खतरनाक एलियन हॉरर फिल्म, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
अक्षय कुमार की 'हेरा फेरी 3' अटकी!
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होने की संभावना है। ऐसे में 'हेरा फेरी 3' के 2026 के आखिर या 2027 से पहले रिलीज होने की उम्मीद काफी कम मानी जा रही है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि अगर यही पेमेंट स्ट्रक्चर रहता तो परेश रावल को अपनी बाकी फीस के लिए करीब दो साल तक इंतजार करना पड़ता। हालांकि, इस मामले में अभी तक मेकर्स या स्टार कास्ट की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
पहले भी मुश्किल में घिर चुकी ‘हेरा फेरी 3’
यह पहली बार नहीं है जब फिल्म विवादों में आई हो। पहले भी स्टारकास्ट और स्क्रिप्ट को लेकर कई तरह की खबरें सामने आती रही हैं। परेश रावल ने पहले भी यह फिल्म छोड़ दी थी। हालांकि, उस वक्त सुनील शेट्टी ने मध्यस्थ बनकर बात संभाली और वे लौट आए। लेकिन अब फिर फिल्म उसी मुहाने पर खड़ी है। वैसे, कुछ हफ्ते पहले अक्षय कुमार भी यह ऐलान कर चुके हैं कि 'हेरा फेरी 3' कई दिक्कतों से जूझ रही है और फिलहाल यह नहीं बन रही है।
यह भी पढ़ें : Where Is Kimi Katkar Now: कहां है बॉलीवुड की 'टार्जन गर्ल', जिसने जुम्मा-चुम्मा से मचाया था तहलका!
‘भूत बंगला’ के सेट पर शूट हुआ था टीजर?
रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि 'हेरा फेरी 3' का अनाउंसमेंट टीजर 'भूत बंगला' के सेट पर शूट किया गया था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फैंस खास तौर पर राजू (अक्षय कुमार), श्याम (सुनील शेट्टी) और बाबू भैया (परेश रावल) की तिकड़ी को दोबारा बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में यह नई रिपोर्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अब देखना यह है कि अगर यह फिल्म आगे बढ़ती है तो बाबू भैया के रोल में परेश रावल की वापसी होती या नहीं।
