
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। आलिया ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया था, फिर सपोर्टिंग एक्ट्रेस और बाद में हीरोइन बनीं। उन्होंने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बतौर हीरोइन डेब्यू किया था। नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं आलिया इस वायरल वीडियो में एक बड़ी गलती करती नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में वह नीता अंबानी को 'भाभी' कहकर बुलाती हैं। यह घटना एक अवॉर्ड शो की है, जिसे आलिया होस्ट कर रही थीं। जब आलिया ने अवॉर्ड देने के लिए नीता अंबानी को स्टेज पर बुलाया, तो उन्होंने उन्हें 'भाभी' कह दिया। स्टेज पर आने के बाद नीता अंबानी ने 'हैलो आलिया' कहा और एक हल्की सी मुस्कान दी।
नीता अंबानी की उस मुस्कान से ही आलिया को अपनी गलती का एहसास हो गया। उन्होंने फौरन अपनी गलती सुधारते हुए कहा, 'नीता मैम, थैंक यू सो मच'। उस पल के लिए स्टेज और ऑडियंस में एकदम सन्नाटा छा गया था। खैर, अगर आलिया के काम की बात करें तो उनकी फिल्म 'अल्फा' जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह फिल्म इसी साल जुलाई में सिनेमाघरों में आएगी। इसे यश राज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।
यह एक स्पाई एक्शन फिल्म है, जिसमें शर्वरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म की रिलीज दो बार टल चुकी थी, जिसके बाद ऐसी अफवाहें थीं कि इसे सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। लेकिन अब यह कन्फर्म हो गया है कि 'अल्फा' जुलाई में थिएटर्स में ही रिलीज होगी। यह यश राज फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनी पहली महिला प्रधान फिल्म भी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।