BAFTA 2026 में गूंजा 'नमस्कार', आलिया भट्ट के देसी अंदाज़ ने जीता दिल, देखें 5 PHOTO

Published : Feb 23, 2026, 09:19 AM IST

लंदन में हुए BAFTA 2026 में बॉलीवुड स्टार Alia Bhatt ने हिंदी में स्पीच देकर सबका दिल जीत लिया। ‘नमस्कार’ से शुरुआत करते ही उनका वीडियो वायरल हो गया। देसी अंदाज़ और ग्लैमरस लुक ने इंटरनेशनल मंच पर भारत की छाप छोड़ दी। देखें PHOTOS...

PREV
15
BAFTA 2026में आलिया का देसी अंदाज़

79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट ने बेस्ट फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज अवॉर्ड प्रेजेंट किया। स्टेज पर आते ही आलिया भट्ट ने हिंदी में “नमस्कार” कहकर स्पीच शुरू की और फिर दर्शकों को उसका अर्थ समझाया।

25
आलिया भट्ट ने किसे प्रेजेंट किया बड़ा अवॉर्ड?

यह अवॉर्ड नॉर्वेजियन फिल्म Sentimental Value को मिला। आलिया भट्ट ने कहा कि सिनेमा कई भाषाओं में बोलता है, लेकिन इसकी असली भाषा एक ही है, जिसे हम सब समझते हैं।

यह भी पढ़ें : BAFTA Awards Winners List: इंडिया का डंका, ‘Boong’ ने जीत लिया बड़ा अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

35
वायरल हुआ आलिया भट्ट का BAFTA 2026 का वीडियो

BAFTA 2026 में आलिया भट्ट की  हिंदी स्पीच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस ने उनके कॉन्फिडेंस और देसी टच की जमकर तारीफ की।

45
BAFTA 2026 के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का ग्लैमरस लुक

BAFTA 2026 के लिए आलिया भट्ट ने सिल्वर कस्टम Gucci गाउन और व्हाइट स्टोल कैरी किया। उनका लुक हॉलीवुड आइकन Marilyn Monroe से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है।

55
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट की दो फिल्में लाइनअप हैं,  Alpha और Love & War। ‘लव एंड वॉर’ को Sanjay Leela Bhansali डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसमें Ranbir Kapoor और Vicky Kaushal भी नजर आएंगे।  फिल्म की संभावित रिलीज डेट 14 अगस्त 2026 है। आदित्य चोपड़ा के बैनर यशराज फिल्म्स के तले बन रही Alpha का डायरेक्टर शिव रवैल कर रहे हैं, जिसकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories