Allu Arjun ने भाई की शादी से पहले दी कॉकटेल पार्टी, 7 PHOTOS में देखें कौन-कौन पहुंचा

Published : Feb 22, 2026, 05:57 PM IST

अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरिश, नयनिका रेड्डी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों परिवारों द्वारा शादी की तैयारियां जोरों पर की जा रही है। इसी बीच अल्लू अर्जुन ने भाई की शादी से पहले एक कॉकटेल पार्टी दी, जिसमें साउथ सेलेब्स नजर आए।

PREV
17
अल्लू अर्जुन की कॉकटेल पार्टी

अल्लू अर्जुन ने अपने भाई अल्लू सिरिश की शादी से पहले ग्रैंड कॉकटेल का आयोजन किया। इस पार्टी का ड्रेस कोड ब्लैक था। पार्टी में राम चरण पत्नी उपासना के साथ स्टाइलिश लुक में नजर आए। वहीं, अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा बेहद ग्लैमरस दिखीं।

27
अल्लू सिरिश-नयनिका रेड्डी का जलवा

कॉकटेल पार्टी में अल्लू सिरिश और नयनिका रेड्डी का जलवा देखने को मिला। बता दें कि दोनों 6 मार्च को शादी कर रहे हैं। कपल की सगाई अक्टूबर 2025 में हुई थी। 

ये भी पढ़ें... Jana Nayagan Release: थलापति विजय की फिल्म पर अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, रिलीज डेट रिवील

37
कॉकटेल पार्टी में श्रीलीला

अल्लू अर्जुन के भाई की कॉकटेल पार्टी में श्रीलीला भी नजर आईं। इस दौरान वे पार्टी में शामिल गेस्ट के साथ पोज देती दिखीं। 

47
अल्लू अर्जुन का स्टाइलिश लुक

कॉकटेल पार्टी में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आए। उन्होंने चमकीले शर्ट के साथ ब्लैक कोट कैरी किया था। सुनहरी बाल और गॉगल लगाए अल्लू अर्जुन पार्टी में छा गए।

57
अल्लू सिरिश की पार्टी में गेस्ट

अल्लू सिरिश की कॉकटेल पार्टी में साउथ स्टार्स के साथ कुछ करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे। पार्टी में सभी मस्ती के मूड में नजर आए।

67
राशि खन्ना और निधि अग्रवाल

अल्लू सिरिश की कॉकटेल पार्टी में साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना और निधि अग्रवाल भी नजर आई। दोनों ही हसीनाएं अपने स्टाइल और लुक से पार्टी में छा गईं।

77
क्या करते हैं अल्लू अर्जुन के भाई

अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरिश एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है। उनके पिता अल्लू अरविंद भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के नामी प्रोड्यूसर हैं।

ये भी पढ़ें... Toxic Starcast Fees: यश ने वसूले 50Cr, कियारा आडवाणी-नयनतारा फीस सुन उड़ जाएंगे होश

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories