Anurag Kashyap को खटकने लगी The Kerala Story 2, ट्रेलर का दिया ऐसा रिव्यू

Published : Feb 22, 2026, 02:36 PM IST

अनुराग कश्यप ने ‘द केरल स्टोरी 2’ को प्रोपेगेंडा, बकवास और घटिया फिल्म बताया। उन्होंने ट्रेलर में  विवादित गोमांस सीन पर भी सवाल उठाए। कोच्चि एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान  डायरेक्टर ने 'द केरल स्टोरी 2' की निंदा करते हुए इसे प्रमोशन बताया।  

PREV
16

पहली फिल्म 'द केरल स्टोरी' (2023) की तरह ही, आने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' भी विवादों में घिर गई है। फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने फिल्म को 'प्रपोगेंडा' करार दिया है और मेकर द्वारा पैसा कमाने का 'Greedy' कदम बताया है। उन्होंने ट्रेलर में दिखाए गए विवादित गोमांस के दृश्य पर भी रिएक्ट किया है, जिसमें एक हिंदू महिला को जबरदस्ती गोमांस खिलाया जा रहा है। इस सीन ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है।

26

'द केरल स्टोरी 2'

ट्रेलर में दिखाए गए विवादित गोमांस खिलाने के सीन पर रिएक्टर करते हुए उन्होंने इसकी रिएलिटी पर सवाल उठाते हुए पूछा, "ऐसा कोई गोमांस खिलाता है?" उन्होंने फिल्म को 'बकवास...सीक्रेट एजेंडा फिल्म' बताया। उनके इस स्टेटमेंट ने फिल्म के कंटेंट पर बहस को और तेज कर दिया है।

36

अनुराग कश्यप का 'द केरल स्टोरी 2' पर बयान

फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिए कोच्चि पहुंचे अनुराग कश्यप से हवाई अड्डे पर एक पत्रकार ने 'द केरल स्टोरी 2' के बारे में सवाल किया, जिस पर निर्देशक ने तीखा रिएक्ट करते हुए इसे 'बकवास' फिल्म बताया। उन्होंने कहा, “बकवास, द केरल स्टोरी एक घटिया फिल्म है। यह प्रोपेगेंडा है, बकवास है... घटिया फिल्म। ऐसा कौन गोमांस खिलाता है? ऐसा कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता, जैसे गोमांस खिला रहा है। घटिया फिल्म, इसे बकवास कहते हैं।”

46

अनुराग कश्यप ने  यह दर्शकों की जिम्मेदारी है कि वे सुनिश्चित करें कि केरल की धर्मनिरपेक्ष नींव झूठे प्रचार से कमजोर न हो और धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे के मूल्यों को कायम रखते हुए ऐसी बातों को खारिज करें।

56

द केरल स्टोरी ने एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया, जिसमें मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने इसकी सबसे पहले आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इसे 'राज्य के प्रति नफरत फैलाने और इसकी धर्मनिरपेक्ष परंपरा को कमजोर करने के इरादे से' बनाया गया है।

66

सीएम विजयन ने कहा, "हमें केरल को, जो धार्मिक सद्भाव की भूमि है, सतत विकास में अग्रणी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने में एक आदर्श है, आतंकवाद के केंद्र के रूप में दिखाने के प्रयासों को सामूहिक रूप से अस्वीकार करना चाहिए।" 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories